फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After calling home and drinking intoxicants, raped the girl, asked for 20 lakhs by saying that the porn video went viral

घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कहकर मांगे 20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
After calling home and drinking intoxicants, raped the girl, asked for 20 lakhs by saying that the porn video went viral
हिसार। जिले के एक गांव की निवासी विवाहिता ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने महिलाओं सहित आरोपी का विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में विवाहिता का कहना है कि एक महिला के घर पारिवारिक आना जाना था। अक्सर एक दूसरे के घर आते जाते थे। एक दिन आरोपी महिला ने मुझे अकेले घर पर बुलाया और मुझे नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाया। जब मुझे होश आया तो मैं एक होटल के कमरे में थी। वहां पर एक युवक भी था। आरोपी महिला ने कहा कि तेरी अश्लील वीडियो बना ली है। अगर, इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोप है कि एक साल तक वह मेरे साथ गलत काम करते रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में मेरी शादी हो गई। शादी के बाद उसने मुझसे सोना मांगा और कहा कि अगर, नहीं दिया तो वीडियो वायरल कर दूंगी। इस बारे में परिवार वालों को बताया। परिवार वालों ने लोकलाज के डर के मारे सोना दे दिया। उसने सोना बैंक में रखवा दिया। मुझे सोना के बदले रुपये तक नहीं दिए। उसके बाद उसने कोई कॉल नहीं की। अब दोबारा से कॉल कर मेरी वहीं वीडियो वायरल करने की बात कह कर मुझ से रुपये मांगने लगे। शुक्रवार को आरोपी मेरे घर आए। बोले की 20 लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दूंगी। अब इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed