फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After being released on bail, he started selling drugs again; CIA arrested him with 10 kg of marijuana.

Hisar News: जमानत पर आकर फिर बेचने लगा नशा, सीआईए ने 10 किलो गांजा सहित दबोचा

Sun, 08 Mar 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
After being released on bail, he started selling drugs again; CIA arrested him with 10 kg of marijuana.
हांसी। पुट्ठी मंगलखां–रोहनात रोड पर सीआईए वन टीम ने शुक्रवार को 10 किलो 44 ग्राम गांजा सहित रोहनात निवासी अशोक कुमार उर्फ होक्का को गिरफ्तार किया है। आरोपी को भिवानी के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वर्ष 2022 में दस वर्ष की सजा हुई थी। करीब तीन वर्ष की सजा काट चुका है। 3 महीने पहले ही जमानत पर आया था। आते ही फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि पुट्ठी मंगलखां–रोहनात रोड पर पुल के पास आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा मिला। टीम देखकर वह तेज कदमों से चलने लगा किंतु उसे दबोच लिया गया। जांच के दौरान उससे नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर लिया
आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन, स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए गए गांजेे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed