फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   advocate suport farmer protest and argumenet some people

किसान आदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे वकीलों ने गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का लगाया आरोप, बाल-बाल बचे, पांच युवकों के खिलाफ केस

Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
advocate suport farmer protest and argumenet some people
वाहन चालक से बहस करता आंदोलनकारी किसान। - फोटो : Hisar
हांसी बार एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को किसानों के समर्थन में हांसी-दिल्ली रोड पर जाम लगाया गया। वकीलों का आरोप है कि इसी बीच एक गाड़ी चालक ने वकीलों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि वकील व मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद वकील शहर थाने में पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पांचों आरोपियों पर 307, 147, 149, 279 के तहत शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन रापड़िया ने बताया कि वे शांतिप्रिय तरीके से कोर्ट के सामने जीटी रोड पर किसानों के समर्थन में रोड जाम कर धरने पर बैठे थे। उस दौरान एक गाड़ी चालक ने तेज गति से आकर हमारे ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे वे बाल-बाल बच गए। आरोपियों में गांव ढाणा निवासी गाड़ी ड्राइवर नरेश व उनके चार साथी दीपक, गोविंद, दवेंद्र व साहिल शामिल हैं। आरोप है कि पांचों युवकों ने शराब पी रखी थी। अगर वकील इधर-उधर नहीं भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्य व काफी संख्या में वकील शहर थाने में पहुंचे। सूचना पाकर डीएसपी विनोद शंकर को मिली तो शहर थाने में पहुंचे और उन्होंने वकीलों से मुलाकात की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्यों की शिकायत पर गांव ढाणा कलां निवासी पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन सभी पांचों आरोपियों को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलवीर सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed