फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission process in colleges is fast, students are getting help from help desk

Hisar News: कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया तेज, विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क से मिल रही मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Admission process in colleges is fast, students are getting help from help desk
हिसार। कॉलेजों में 19 मई से अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। शहर के प्रमुख 6 कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि दाखिले के लिए जानकारी लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अभी कम हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों को कोर्स व दाखिले से संबंधित पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


वीरवार शाम तक महिला कॉलेज में 173 आवेदन आ चुके थे। वहीं गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 400 से अधिक, डीएन कॉलेज में 350, जाट कॉलेज में 300, एफसी कॉलेज में 135 व इंपीरियल कॉलेज में 130 ऑनलाइन आवेदन दाखिले के लिए आ चुके है।
विज्ञापन




शहर में एकमात्र सरकारी महिला महाविद्याल

दिल्ली रोड स्थित महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए शहर का एक मात्र सरकारी महिला कॉलेज है। छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही। साइंस संकाय की छात्राओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली लैब है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतबीर सांगा ने बताया कि छात्राओं के लिए कॉलेज में प्लेसमेंट सेल के तहत रोजगार शिविर भी लगाए जाते हैं। विभिन्न उद्योगों में छात्राओं की इंटर्नशिप भी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में सीटें व फीस का ब्योरा

कोर्स फीस सीटें

बीए 5488 400

बीकॉम 5710 240

बीए विद मेजर इन ज्योग्राफी 5596 40

बीएससी फिजिकल साइंस

(फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ) 5974 80

बीएससी फिजिकल साइंस

(फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैथ) 6970 80

बीएससी लाइफ साइंस 5866 40



वर्जन

कॉलेज में विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों का अभी तक काफी अच्छा रुझान है। विद्यार्थियों को कॉलेज में एनईपी के तहत हो रहे दाखिलों की पूरी तरह से जानकारी दी जा रही है। - डॉ. सतबीर सांगा, प्राचार्य, महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed