फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Administrative officers meeting held in Extension Lecturer Relief case

एक्सटेंशन लेक्चरर रिलीव मामले में हुई प्रशासिनक अधिकारियों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Administrative officers meeting held in Extension Lecturer Relief case
हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज से रिलीव किए गए एक्सटेंशन लेक्चरर मामलों में गठित जांच कमेटी के प्रशासनिक सदस्यों की बैठक सोमवार को हुई। कमेटी ने 19 जुलाई को हुई मीटिंग में दर्ज किए गए सहायक प्रोफेसरों के बयानों को देखा। एडीए ने हाईकोर्ट के आदेशों को देखा। कमेटी द्वारा कानूनी पक्षों को देखा जा रहा है। कमेटी ने अभी रिपोर्ट फाइनल नहीं की है। गौरतलब है कि जाट शिक्षण संस्थान के अंतर्गत आने वाले जाट कॉलेज, सीआर लॉ कॉलेज और बीएड कॉलेज से 116 शिक्षकों को जुलाई माह में रिलीव किया गया था। इसके बाद से शिक्षकों ने रिलीव करने का विरोध करना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि रिलीव किया जाना हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवमानना है। नियमित भर्ती तक उनको नहीं हटाया जा सकता। विवाद बढ़ने पर जाट शिक्षण संस्थान के प्रशासक एवं एडीसी ने एसडीएम की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में शिक्षकों की तरफ से आठ सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि तीनों कॉलेजों के प्रिंसीपल और प्रशासन की तरफ से एसडीएम, डीडीपीओ, एडीए समेत चार सदस्य रखे गए हैं। सभी सदस्यों की एक मीटिंग 19 जुलाई को हो चुकी है। जिसमें शिक्षकों के बयान लिए गए और हाईकोर्ट के आदेशों को कमेटी के समक्ष रखा गया। सोमवार को हुई प्रशासनिक सदस्यों की बैठक में कोर्ट के आदेशों पर रिव्यू किया गया है। अब एसडीएम फाइनल रिपोर्ट तैयार कर एडीसी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed