{"_id":"6a0ca3c5b489ea4bfe016c6e","slug":"additional-discount-available-on-online-payments-hisar-news-c-21-hsr1020-873618-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार कैश काउंटरों पर जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स, ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी अतिरिक्त छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार कैश काउंटरों पर जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स, ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी अतिरिक्त छूट
विज्ञापन
हिसार में अधिकारियों संग बैठक करते मेयर प्रवीण पोपली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम में अब एक की बजाय चार कैश काउंटर संचालित किए जाएंगे। वहीं बिल की कॉपी निकलवाने के लिए दो अलग काउंटर बनाए जाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा करने पर नागरिकों को एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित हुई। इसमें अतिरिक्त निगमायुक्त वीरेंद्र सहारण, सचिव संजय शर्मा, एक्सपर्ट अनिल मेहता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी है। इस योजना का लाभ 30 जून 2026 तक लिया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैक्स जमा कराने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। नागरिक नगर निकाय विभाग की प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
मेयर ने प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी त्रुटियों की फाइलों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी जबकि समय पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।