फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADC gave instructions to investigate the problem of beans in village Khanpur

Hisar News: गांव खानपुर में सेम की समस्या पर एडीसी ने दिए जांच के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:34 PM IST
विज्ञापन
ADC gave instructions to investigate the problem of beans in village Khanpur
हिसार। जिले में समाधान शिविर के माध्यम से सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से हल किया जा रहा है। समाधान शिविर में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में गांव खानपुर के ग्रामीणों की खेत में सेम की समस्या पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सातरोड कलां निवासी संदीप कुमार की जमीन पर नाजायज कब्जा होने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार समाधान शिविर में पहुंचे घोड़ा फार्म निवासी सुनील पूनिया ने शिकायत दी कि उनके पिता का द हिसार गांधी सहकारी हाउस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड में प्लांट हैं। उनके पिता की मौत के बाद माता के नॉमिनी होने के बावजूद प्लॉट का नाम ट्रांसफर नहीं हो रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समिति को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करके 3 दिन में एटीआर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दे सकता है। इस मौके पर एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed