फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur by-election: Before the battle on the ground, the election struggle started on social media

आदमपुर उपचुनाव: जमीनी लड़ाई से पहले सोशल मीडिया पर चुनावी संग्राम शुरू, एक दूसरे पर बोल रहे हमले

Mon, 10 Oct 2022 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 01:26 AM IST
सार

आदमपुर उपचुनाव में एक दूसरे पर फेसबुक, ट्विटर पर हमले बोल रहे। आम आदमी पार्टी को एसवाईएल के पानी को लेकर घेरा जा रहा है। वहीं भव्य तथा कुलदीप बिश्नोई के भाजपा के खिलाफ दिए गए बयानों के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Adampur by-election: Before the battle on the ground, the election struggle started on social media
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तथा भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद दोनों पार्टियों की आईटी सेल ने मोर्चा संभाल लिया है। जमीनी लड़ाई से पहले सोशल मीडिया पर चुनावी संग्राम शुरू हो गया है। आईटी के मामले में दोनों पार्टी की प्रचार विंग काफी मजबूत तथा सक्रिय हैं। फेसबुक, ट्विटर पर प्रत्याशियों की ओर से सबसे ज्यादा चुनावी हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की बजाय उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के ट्विटर से आम आदमी पार्टी को एसवाईएल के पानी को लेकर घेरा जा रहा है। आदमपुर हरियाणा के बॉर्डर पर है। यहां कुछ गांवों में नहरी पानी की काफी समस्या है। बुड़ाक, बालसमंद में तो पेयजल को लेकर भी दिक्कत रहती है। इन गांवों के लोग पंजाब की ओर से पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह मुद्दा लोगों को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : आदमपुर उपचुनाव: भव्य बिश्नोई के पोस्टरों में JJP नेताओं की फोटो नहीं, कल अपने पत्ते दिल्ली में खोलेगी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर से बाहर रहने के मुद्दे पर घेर रही है। भव्य तथा कुलदीप बिश्नोई के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पुराने वीडियो में कुलदीप बिश्नोई सीएम मनोहर लाल को अपरिपक्व तथा घमंडी नेता बता रहे हैं।

 

भव्य बिश्नोई सरकार के 600 दिन पूरा होने पर जारी किए गए वीडियो संदेश में सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे थे। आप की ओर से स्कूलों, अस्पतालों की फोटो के साथ ट्वीट कर पूछा जा रहा है कि आपके बच्चों के लिए सरकारी स्कूल भी नहीं, कुलदीप के बेटे के लिए विदेश की पढ़ाई। आप अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर ऐसे लोगों को कब तक चुनते रहेंगे।

सोशल मीडिया से कांग्रेस गायब 
कांग्रेस की ओर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। जिस कारण कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं है। कांग्रेस का उम्मीदवार  बनने के लिए बालसमंद के निवासी किसान नेता कुरड़ाराम ने 11 अक्तूबर को बैठक बुलाई है। जिसमें चुनाव को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्रदीप बैनीवाल टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री जयप्रकाश तथा पूर्व मंत्री संपत सिंह खुद कह रहे हैं कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed