{"_id":"6057d426c9e27f428b71153c930b85d3","slug":"acs-inspection-at-hisar-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएस ने उकलाना, नारनौंद व हांसी में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएस ने उकलाना, नारनौंद व हांसी में की जांच
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बुधवार को उकलाना, नारनौंद व हांसी में पीबी 1509 किस्म की धान के भंडारण, मात्रा व गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों की ओर से दिए गए रिकॉर्ड के साथ भंडारण रिपोर्ट का मिलान किया। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे, बरवाला एसडीएम प्रशांत अटकान, हांसी एसडीएम मुकेश कुमार सोलंकी हैफेड के मैनेजर, खाद्य आपूर्ति विभाग नियंत्रक, मार्केट कमेटी सचिव, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए एससीएस रामनिवास ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार उन्हें यहां धान की किस्म 1509 के भंडारण, गुणवत्ता व मात्रा की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से स्टॉक की गिनती की प्रक्रिया जारी है। इस बारे में अगर किसी प्रकार कोई अनियमितता मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने दौरे के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उकलाना में मुकंदी लाल राधाकृष्ण राइस मिल, नारनौंद के मोठ में लांबा मॉर्डन राइस प्लांट व हांसी में कैलाश चंद शंकर लाल राइस मिल में वैरायटी 1509 के भंडारण का निरीक्षण किया और धान की बोरियों की भी जांच की।
मंगलवार को भी की थी जांच
अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को भी नारनौंद, हांसी, उकलाना एरिया में स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन की थी। इसमें दूसरे जिलों से आए अधिकारियों की टीम रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
अधिकारियों की ओर से की जा रही जांच की पड़ताल करने के लिए आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत बुधवार को आईएएस रामनिवास जांच को पहुंचे।