{"_id":"67db1a9cec6a732541072e7a","slug":"accused-of-grabbing-rs-20-lakh-from-former-sarpanch-of-juglan-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-588066-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जुगलान के पूर्व सरपंच से 20 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जुगलान के पूर्व सरपंच से 20 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। जुगलान के पूर्व सरपंच उमेद सिंह से जमीन के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने के आरोपी अग्रोहा निवासी नरेंद्र उर्फ बागड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि गांव जुगलान निवासी उमेद सिंह ने जमीन का फर्जी इकरारनामा कर 20 लाख रुपये हड़पने की शिकायत दी थी। उमेद सिंह ने बताया कि नरेंद्र उर्फ बागड़ी नंगथला में जमीन बिकाऊ होने का नाम लेकर उसे जमीन दिखाने ले गया। नरेंद्र ने शिकायतकर्ता और नंगथला के रामकुमार के बीच 25 नवंबर 2024 को 11.50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से इकरारनामा करवाकर 20 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसे पता चला कि जिस जमीन को वह अपनी बता रहे थे वह उनकी नहीं थी। संवाद