फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested for duping CSC operator of Rs 15,000 by showing fake transaction

Hisar News: सीएससी संचालक को नकली ट्रांजेक्शन दिखा कर 15 हजार ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping CSC operator of Rs 15,000 by showing fake transaction
हिसार। आजाद नगर थाना पुलिस ने सीएससी पर क्यूआर कोड से नकली ट्रांजेक्शन दिखाकर 15 हजार रुपये की ठगी करने वाले चूली खुर्द निवासी प्रमोद को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में पहले ही एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि 5 जनवरी 2025 को गांव कालवास के बस स्टैंड स्थित सीएससी संचालक राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे किसी काम से वह मुकलान गया था। कुछ समय बाद सीएससी पर लौटने पर पता चला कि उसके भतीजे को क्यूआर कोड पर नकली ट्रांजेक्शन दिखाकर किसी ठग ने 15 हजार रुपये नकद ले लिए। बैंक खाता जांचने पर पता चला कि क्यूआर कोड पर कोई पेमेंट नहीं हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद ने सोनू के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी थी। शिकायत के आधार पर आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed