फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman who came from Patiala to Hisar, snatched cash and jewelery bag in the train

पटियाला से हिसार आई महिला से ट्रेन में छीना नकदी व आभूषण रखा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
A woman who came from Patiala to Hisar, snatched cash and jewelery bag in the train
हिसार। पटियाला निवासी वीना रानी ने हिसार जीआरपी थाने में छीना-झपटी का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में वीना ने बताया कि 23 अक्तूबर को वह हिसार में आई थी। यहां से वह सुनाम के लिए दोपहर करीब पौने दो बजे ट्रेन में रवाना हो रही थी। इस बीच जब गाड़ी की स्पीड धीरे थी। उसी दौरान एक युवक उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में 12 हजार रुपये नकद, 2.5 तोले सोने के आभूषण व चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड व पैन कार्ड था।
विज्ञापन

वीना रानी ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उसके एटीएम कार्ड के जरिये 1000 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में उसने पटियाला चौकी में शिकायत दी, लेकिन वहां कार्रवाई न होने पर उसने अब हिसार जीआरपी थाने में शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed