{"_id":"6873f42484148c52570f5069","slug":"a-storm-of-change-will-come-in-haryana-hisar-news-c-21-hsr1005-666094-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरियाणा में आएगी बदलाव की आंधी : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरियाणा में आएगी बदलाव की आंधी : राजेंद्र
Sun, 13 Jul 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक नई अनाज मंडी में जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिसार जिला प्रभारी अनिल रंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेंद्र सोरखी ने पंजाब व गुजरात उपचुनाव में पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं के जोश का स्रोत बताया।
राजेंद्र ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में भी बदलाव की आंधी तय है। आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के बीच मजबूत विकल्प लेकर पहुंचेगी। अनिल रंगा ने दो राज्यों में पार्टी को मिली सफलता पर बधाई दी और कार्यकर्ताओं से दिल्ली मॉडल को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में प्रो. छतरपाल सिंह, दलबीर किरमारा, शमशेर श्योराण, उमेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, संजय सातरोडिया, रणबीर लोहान आदि मौजूद रहे।
मनोनीत पार्षद गगन शर्मा को जिला ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित
हिसार। नगर निगम में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाने पर ज़िला ब्राह्मण सभा ने गगन शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदित किया। सभा के प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि गगन शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए कर्मठ, निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। पार्षद के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल पार्टी के लिए बल्कि ब्राह्मण समाज और नगरवासियों के लिए भी गर्व का विषय है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजकुमार, हरि किशन शर्मा, छाजूराम शर्मा, सज्जन शर्मा, राजेंद्र अग्निहोत्री, कुलभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।