फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A procession for the Dussehra festival will be taken out on the 10th.

Hisar News: दशहरा महोत्सव के लिए 10 को निकलेगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A procession for the Dussehra festival will be taken out on the 10th.
मेयर प्रवीन पोपली व पूर्व मेयर गौतम सरदाना को दशहरा महोत्सव का निमंत्रण देते श्रीनृसिंह प्रह्ला
हिसार। नृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा, मुलतानी चौक की ओर से 10 अक्तूबर को झंडा महोत्सव के अवसर पर आर्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर से मुलतानी चौक पार्क तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे निकलने वाली शोभायात्रा के बाद पार्क में झंडा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभा के सदस्यों ने नगर निगम के मेयर प्रवीन पोपली और पूर्व मेयर गौतम सरदाना को दशहरा महोत्सव में अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


सभा का 78वां दशहरा महोत्सव 20 अक्तूबर को नई सब्जी मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्यातिथि रहेंगे, जबकि मेयर प्रवीन पोपली और पूर्व मेयर गौतम सरदाना अध्यक्षता करेंगे। सभा के महासचिव ओमप्रकाश असीजा ने बताया कि 11 से 19 अक्तूबर तक मुलतानी चौक पार्क में बड़े पर्दे पर रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम बरात और राज तिलक

15 अक्तूबर को मुलतानी चौक पार्क से पंजाबी धर्मशाला, राजगुरु मार्केट तक धूमधाम से राम बरात निकाली जाएगी। कोषाध्यक्ष भीमसैन नारंग ने बताया कि इसमें पूर्व मंत्री और विधायक सावित्री जिंदल मुख्यातिथि होंगी। 21 अक्तूबर को मुलतानी चौक पार्क में राज तिलक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed