{"_id":"78-50445","slug":"Hisar-50445-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु संयंत्र के लिए भूमि पर तारबंदी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु संयंत्र के लिए भूमि पर तारबंदी शुरू
Hisar
Updated Tue, 05 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। गांव गोरखपुर में लगने वाले परमाणु बिजली संयंत्र के लिए गांव काजलहेड़ी में अधिगृहीत की गई भूमि पर सोमवार को उपायुक्त ने तारबंदी के काम की शुरुआत की। इस मौके पर हवन यज्ञ भी किया गया। उपायुक्त ने पोल लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
उन्हाेंने कहा कि गोरखपुर में लगने वाले परमाणु संयत्र का नाम गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना रखा गया है। यह प्लांट 1503 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। पहले चरण में अधिगृहीत भूमि की तारबंदी का कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह कार्य चार माह में पूरा हो जाएगा। उन्होेंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र लगभग 18 किलोमीटर है और इसमें गोरखपुर, बडोपल व काजलहेड़ी गांव की जमीन ली गई है। उपायुक्त ने कहा कि तारबंदी के बाद सीमेंट कंकरीट की दीवार बनाई जाएगी जिसका कार्य जल्दी ही शुरू होगा। इस कार्य पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना निदेशक टीआर अरोड़ा ने कहा कि जिस स्थान पर प्लांट का निर्माण किया जाना है, उस जमीन के सैंपल लिए गए हैं और इन्हें लैब में चैकिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त राजीव रतन, गोरखपुर परमाणु संयंत्र परियोजना निदेशक टीआर अरोड़ा, उपमंडलाधीश बलजीत सिंह, डीएसपी शमशेर सिंह, एसके गोमाशता, पीके बंसल, होशियार सिंह, आशीष शर्मा, तहसीलदार दर्शन सिंह ने हवन में आहुति डाली।