फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परमाणु संयंत्र के लिए चाहरदीवारी का काम आज से

परमाणु संयंत्र के लिए चाहरदीवारी का काम आज से

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गोरखपुर परमाणु संयंत्र की जमीन पर कब्जा लेने और संयंत्र निर्माण का काम शुरू करने के मुद्दे पर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में गोरखपुर के किसानों और एनपीसीआईएल के अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बैठक में मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह भी थे। बैठक के बाद जारी प्रेस नोट में एनपीसीआईएल के अधिकारियाें ने कहा है कि किसानों से बातचीत के बाद अब वह 29 दिसंबर को बोरिंग, बाउंडरी वाल, फेसिंग का कार्य शुरू कर देंगे। उधर, बैठक में मौजूद दर्जनभर किसानों का नेतृत्व कर रहे सत्यावान ने कहा है कि किसानाें की शनिवार सुबह 11 बजे काजलहेड़ी हैड पर बैठक बुलाई गई है, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को गांव गोरखपुर में एनपीसीआईएल और प्रशासन के अधिकारी जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें किसानाें के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। किसानों की मांग थी कि उनकी मुआवजा राशि बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि जींद जिले के गांव खडकड़ा में 68 लाख प्रति एकड़ दिये जा रहे हैं जबकि उन्हें 30 लाख रुपये ही दिये गये हैं। अधिकारी जब मशीनें उतारने लगे तो किसान मशीनें के आगे लेट गये और आत्मदाह का प्रयास किया। किसानाें के भारी विरोध को देखते हुए उपायुक्त ने शुक्रवार को उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। शुक्रवार को हुई बैठक में सीपीएस प्रहलाद सिंह, उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़, उपमंडलाधीश बलजीत सिंह, नगराधीश शालिनी चेतल, जिला राजस्व अधिकारी रामसिंह बिश्नोई, तहसीलदार दर्शन सिंह, परमाणु संयंत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय गुमास्ता, ए.के. शर्मा भी मौजूद थे। जबकि किसानाें में देंवेंद्र, रामफल, सतबीर, सत्यवान, बलवंत सहित एक दर्जन से भी अधिक किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed