फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   98 thousand rupees put in cash deposit machine and taken away by unknown person

Hisar News: नकदी जमा मशीन में डाले 98 हजार रुपये अज्ञात ले उड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
98 thousand rupees put in cash deposit machine and taken away by unknown person
हिसार। लघु सचिवालय परिसर में लगी एसबीआई की नकदी जमा मशीन (सीडीएम) में दो युवकों ने 98 हजार रुपये डाले, लेकिन प्रकिया पूरी होने से पहले चले गए। इस दौरान मशीन द्वारा रुपये जमा नहीं होने पर वापस आ गए। इस दौरान वहां पहुंचा एक व्यक्ति रुपये लेकर चला गया। वहीं, खाते में रुपये जमा न होने पर उक्त व्यक्ति ने बैंक में संपर्क किया। इस दौरान सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर मामले का खुलासा हो सका। इसके बाद शाखा प्रबंधक सृजन सिंह की तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को साहिल और कुलदीप लघु सचिवालय परिसर में एसबीआई की शाखा में आए। दोनों ने एसबीआई की सीडीएम में 98 हजार रुपये जमा कराने के लिए डाले। मशीन में रुपये जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी कि दोनों वहां से चले गए। बाद में खाता जांचा तो पता चला कि रुपये जमा नहीं हुए। इसके बाद बैंक में संपर्क किया। बैंक कर्मचारियों ने 20 नवंबर को मशीन खोलकर जांच की तो 98 हजार की अतिरिक्त नकदी नहीं मिली। इस पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि साहिल व कुलदीप मशीन में रुपये डालकर चले गए, लेकिन मशीन में रुपये जमा नहीं हुए। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां आया और रुपये लेकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed