फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कौन अब सुनाएगा, दर्द हमको माटी का....

कौन अब सुनाएगा, दर्द हमको माटी का....

Wed, 27 Feb 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कौन अब सुनाएगा, दर्द हमको माटी का....
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश के राज्य कवि हिसार के लाजपत नगर निवासी उदयभानु हंस का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे उदयभानु हंस ने अपने आवास पर शाम करीब 7:40 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें 20 दिन पहले निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एक सप्ताह पहले डॉक्टरों द्वारा जवाब देने के बाद उन्हें घर लाया गया था। एक सप्ताह से वह घर पर ही परिजनों के साथ समय बिता रहे थे। जैसे ही उनके निधन की सूचना हिसार और प्रदेश के साहित्य जगत के लोगों को मिली तो कई साहित्यकार उनके आवास पर पहुंचे। साहित्यकार कमलेश भारतीय का कहना है कि उदयभानु हंस साहित्य जगत का बड़ा नाम है। उनकी यादें और रचनाएं हमारे जहन में हमेशा रहेंगी।

उदय भानु हंस के परिवार में पुत्र शशिभानु हंस और तीन बेटियां हैं। एक बेटी गीता इंग्लैंड में रहती है, दूसरी बेटी पुनीता कनाडा, जबकि तीसरी बेटी वनीता यमुनानगर में रहती हैं। उदयभानु हंस का सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान घाट में दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed