{"_id":"5a19c3774f1c1b96698b53f2","slug":"91511637879-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा गौशाला में हरियाणवी कलाकारों को मिला हरियाणवी संस्कृति अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा गौशाला में हरियाणवी कलाकारों को मिला हरियाणवी संस्कृति अवार्ड
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
श्री किसान धाम लाडवा गोशाला के संस्थापक बलराज पूनिया की पुण्यतिथि पर गोशाला परिसर में हरियाणवी संस्कृति सम्मान अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूरे प्रदेश भर के 90 कलाकारों को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में हरियाणा के रैपर एमडी और केडी द्वारा गाया गया देसी-देसी ना करया कर छौरी रै, इस देसी की फैन या दुनियां हो री रै... पर उपस्थित हजारों लोग अपने आपको झूमने से नहीं रोक पाए।
इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर आरएसएस के हृदयनाथ, फिल्म डायरेक्टर विक्की राणावत, समाजसेवी सुमेर चौधरी, आचार्य महेश योगी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर व संस्था के प्रधान आनंद राज, विरेंद्र पूनिया सहित सैकड़ों लोगों ने संस्था के संस्थापक गो भक्त्त बलराज पूनिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गोशाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। हजारों लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। समारोह की शुरुआत हरियाणवी गायक राममेहर मेहला ने मैं तेरी नचाई नाचूं सूं... गाने के साथ की। इसके बाद हरियाणा व चंडीगढ़ से आए कलाकारों को अवॉर्ड दिया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंच से संबोधित करते हुए गोशाला केप्रधान आनंद राज ने कहा कि उनका लक्ष्य गो सेवा है। उनके पिता ने भी इस कार्य को शुरू किया था और आज उनकी पुण्यतिथि पर गोशाला के माध्यम से ही प्रदेश के युवाओं और राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने पर अवॉर्ड दिया जा रहा है। इसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। गायक केडी हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम में पहुंचे। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए भी ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
फोटो 38, 39, 48, 49
लाडवा गोशाला में हरियाणवी कलाकारों को मिला हरियाणवी संस्कृति अवॉर्ड
गोशाला के संस्थापक को अतिथियों ने दी श्रद्धांजलि
एमडी, केडी और राममेहर मेहला की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग