फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   900 buses will run from Hisar bus stand to take candidates to the examination centre.

Hisar News: परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए हिसार बस स्टैंड से दौड़ेंगी 900 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
900 buses will run from Hisar bus stand to take candidates to the examination centre.
हिसार। 21 और 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से बसों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। बस स्टैंड पर कर्मचारियों व अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने सभी को अलर्ट रहने केे आदेश दिए हैं। दो दिवसीय परीक्षा के लिए हिसार बस स्टैंड से करीब 900 बसें चलाई जाएंगी। इनमें रोडवेज के अलावा प्राइवेट और स्कूलों की बसें शामिल हैं। इन बसों में हिसार से करीब 45 हजार परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बस स्टैंड पर शुक्रवार को हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को सुचारू रूप से बसों का संचालन कराने को लेकर आदेश जारी किए हैं। बस स्टैंड पर बसों की व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर से लेकर क्लर्क की डयूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड दिखाकर आज भी जा सकेंगे परीक्षार्थी : ग्रुप डी की परीक्षा शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। मगर एडमिट कार्ड दिखाकर आज भी परीक्षार्थी बसों में निशुल्क सफर कर सकते हैं। वहीं, वापसी में 23 अक्तूबर को भी परीक्षार्थियों का सफर पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वीरवार को पूछताछ केंद्र पर बसों के चलने की समय सारिणी लगाई गई है। केंद्र पर बसों की जानकारी लेने के लिए परीक्षार्थी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है, ताकि बसों को लेकर परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
सीईटी के लिए जिले में बनाए 69 केंद्र, दो दिन में 1.24 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिले में 21 और 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा के लिए जिले में 69 केंद्र बनाए गए हैं। हिसार में 54 और हांसी 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन में 1 लाख 24 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 3 बजे से 4:45 तक परीक्षा चलेगी। प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 31 हजार 536 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे।
परीक्षा को लेकर वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंडल आयुक्त गीता भारती, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। डीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन से परीक्षार्थियों की पहचान की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ट्राइसाइकिल और परिवहन के अन्य साधनों को परीक्षा केंद्र के कमरों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जाएंगे।

धर्मशालाओं और सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं के साथ तालमेल करके परीक्षार्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जिला की कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि फोन व ब्लूटूथ जैसे कोई भी उपकरण परीक्षा केंद्रों में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सिटी कोऑर्डिनेटर और ऑब्जर्वर के अलावा किसी अन्य स्टाफ के पास फोन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article