फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9 seats vacant in SAI Hockey, 20 girls gave physical test

Hisar News: साई हाॅकी में 9 सीट खाली, 20 लड़कियों ने दिया फिजिकल टेस्ट

Thu, 15 Jun 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
9 seats vacant in SAI Hockey, 20 girls gave physical test
हिसार गिरी सेंटर में हॉकी के ट्रायल लेते कोच हरभजन सिंह कोच मिस पूनम मलिक कोच गुरनाम सिंह  कोच
हिसार। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) हिसार में बुधवार से लड़कियों की हॉकी टीम के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। तीन दिवसीय ट्रायल में यूपी और हरियाणा से 26 खिलाड़ी पहुंचीं। इनमें से 6 खिलाड़ियों के पास खेल संबंधी दस्तावेज ही नहीं थे। ये सभी फ्रेशर खिलाड़ी थे। ऐसे में उन्हें वापस भेज दिया गया। अभी 9 खिलाड़ियों की सीटें खाली हैं। पहले दिन 20 खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान हाइट, वेट चेक के बाद 30 मीटर, 800 मीटर दौड़, शटल दौड़, थ्रो बाल, वर्टिकल जंप कराया गया। वीरवार को इन खिलाड़ियों के हॉकी गेम करवाए जाएंगे। इस दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा जाएगा। अंतिम दिन खिलाड़ियों का साक्षात्कार होगा। बाद में मेरिट सूची बनाकर रिपोर्ट सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। बता दें, कि खिलाड़ियों का चयन रेजिडेंशियल स्कीम के तहत किया जाएगा। खिलाड़ियों को रहने से लेकर खाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

21 लड़कियां ले रही हॉकी का प्रशिक्षण
वर्तमान में साई में 21 लड़कियां हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। साई प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि अभी 9 खिलाड़ियों की सीटें खाली हैं। अब इन 20 में से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। साई में ट्रायल हॉकी कोच गुरनाम सिंह, पूनम मलिक, नरेंद्र सिंह और बागवीर सिंह की देखरेख में ट्रायल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कीम के तहत खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- रहने से लेकर खाने की सुविधा
- खेल किट
- स्पोर्ट्स ट्रेनिंग
- मेडिकल इंश्योरेंस
- शिक्षा का खर्चा
- खेल के दौरान आने-जाने और खाने का खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed