फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्वामीनाथन आयोग की 25 सिफारिशों पर काम शुरू

स्वामीनाथन आयोग की 25 सिफारिशों पर काम शुरू

Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्वामीनाथन आयोग की 25 सिफारिशों पर काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की 25 सिफारिशों पर भाजपा ने एक एक कर काम करना शुरू किया है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट दस साल पहले आ गई थी दस साल में कांग्रेस ने क्या किया यह बताए। कांग्रेस ने किसान को मजदूर और मजबूर बनाकर रख दिया। अन्नदाता हाथ फैलाने को मजबूर हो गया।
कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को खेड़ी चौपटा स्थित चौ. भागमल नर्सिंग कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राखी गढ़ी म्यूजियम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 जुलाई के दौरे के संबंध में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाते हुए अधिक से अधिक लोगों से राखी गढ़ी पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि इनेलो-कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसान को बदहाल करने वाली नीतियों में कभी सुधार नहीं किया। देश पर 60 साल राज करने वाली कांग्रेस से सवाल पूछने का वक्त आ गया है कि क्यों उसने किसान को मजबूर और मजदूर बना दिया। कांग्रेस व इनेलो की गलत नीतियों के चलते ही आज अन्नदाता हाथ फैलाने को मजबूर हुआ है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट 10 साल पहले आ गई थी। उस समय केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस की सरकारें थीं। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने वाली कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट में लगभग 25 सुझाव हैं जिन्हें एक-एक करके लागू करने की दिशा में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने एसवाईएल के मामले में इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कस्सी-फावड़े उठाकर माहौल को खराब कर रही है जबकि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रभावशाली पैरवी करते हुए हरियाणा के हित में फैसला करवाया। इनेलो ड्रामे बाजी कर रही है। किसानों के हित में सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण को ब्याजमुक्त कर दिया है। सॉयल हेल्थ कार्ड के माध्यम से उपज बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

सीएम कार्यक्रम में सभी को लाएं
वित्त मंत्री ने कहा कि नारनौंद के गांव राखी गढ़ी में खुदाई करने पर पुरातत्व विभाग को मानव सभ्यता के सबसे पुराने अवशेष मिले हैं। यहां 25 करोड़ की लागत से म्यूजियम, हॉस्टल, पर्यटन केंद्र, कैफेटेरिया आदि का निर्माण करवाया जा रहा है। सीएम मनोहर लाल 9 जुलाई को सुबह 10 बजे म्यूजियम का दौरा करेंगे। सीएम एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता गांव ही नहीं बल्कि बूथ स्तर से लोगों को 9 जुलाई की जनसभा में लाना सुनिश्चित करें।

दो साल में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया
दो साल में नारनौंद हलके की चरमराई आधारभूत संरचना को दुरुस्त करते हुए सड़कों का सुधार किया है। यहां बड़ी रेलवे परियोजनाएं शुरू करवाई गई हैं। कॉलेज, आईटीआई जैसे महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान शुरू करवाए गए हैं ताकि उद्योगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करें युवा....
वित्तमंत्री ने क्षेत्र के युवा से कहा कि वे डेयरी और अन्य स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सभी बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाएं। सरकारी विभागों से संबंधित रोजगार से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ।

इन्होंने किया संबोधित
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन के चेयरमैन जोगीराम सिहाग, हरियाणा विमुक्त व घुमंतु जाति-जनजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन महावीर शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, रामस्वरूप डाटा, मा. राजबीर सिंह, अशोक माजरा, राजेंद्र लांबा व सत्यवान दुहन आदि ने लोगों को संबोधित किया।


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर अजय सिंधु, सत्यपाल श्योराण, सतपाल मल्हान, जगदीश भाटिया, प्रेम वर्मा, बलराज लोहान, जयपाल बांडाहेड़ी, कप्तान सिंघवा, सुमेर सिंह, अरविंद लोहान, सुनील पाल बाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed