फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   742 new corona patient and 10 death

742 नए संक्रमित, दस की मौत

Wed, 28 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
742 new corona patient and 10 death
हिसार। जिले में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोरोना आंकड़ों में गिरावट आई है। मंगलवार को 742 संक्रमित मरीज मिले। सोमवार को 908 केस मिले थे। मंगलवार को 10 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। विभाग द्वारा अपडेट की गई इन कोविड-19 मौत को मिलाकर कुल आंकड़ा 412 हो गया है। सोमवार को भी 16 मौत हुई थीं।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रोकथाम के लिए शहर के कुछ हॉटस्पॉट इलाके चिह्नित किए हैं। सूर्य नगर, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट, डाबड़ा चौक कोरोना हॉट स्पॉट घोषित किए हैं। ऐसे में विभाग ने चार और फील्ड टीमें गठित की हैं। ये टीमें शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में प्रतिदिन सैंपल लेंगी। इसके लिए बतौर नोडल अधिकारी डॉक्टर सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग आश्रम में बनेगा कोविड केयर सेंटर
स्वास्थ्य विभाग ने राधा स्वामी सत्संग आश्रम की जगह पर कोविड-19 केयर सेंटर बनाए जाने का निर्णय लिया है। विभाग की नोडल टीम ने जगह का निरीक्षण कर लिया है। अभी इस जगह पर आइसोलेशन बेड के रखने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल जाट धर्मशाला स्थित केयर सेंटर में भी बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में संक्रमित कैदियों को यादव धर्मशाला वाले केयर सेंटर में रेफर किया जा रहा है। यह केयर सेंटर सामान्य संक्रमित मरीजों के लिए बनाया गया था। अबकी बार विभाग ने संक्रमित कैदियों के लिए जाट धर्मशाला में केयर सेंटर बनाया था, ताकि इन पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और भागने ने पर पाबंदी लगाई जाए। पिछली बार सामान्य मरीजों के साथ रखने पर कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग जाते थे। इसके अलावा विभाग द्वारा करीब 75 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ा पहुंचा 27 हजार पार
मंगलवार को केस में गिरावट आने पर ठीक होने वाले मरीजों के रिकवरी रेट में उछाल आया है, जो अब बढ़कर 76.56 हो गया है। अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 27131 हो गया है। फिलहाल जिले में 5947 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed