फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शनि चढ़ ज्यागा आपां तो बाद म्ह ही भरवा दयांगे फार्म---

शनि चढ़ ज्यागा आपां तो बाद म्ह ही भरवा दयांगे फार्म---

Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शनि चढ़ ज्यागा आपां तो बाद म्ह ही भरवा दयांगे फार्म---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई। मगर पहले दिन मेयर और पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन नहीं आया। पूरे दिन एडीसी अमरजीत सिंह मान सहित अन्य सहायक निर्वाचन अधिकारी नामांकन भरने वालों का इंतजार करते रहे। अब रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को ही नामांकन जमा होंगे। वहीं नामांकन प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए भावी प्रत्याशियों के कुछ समर्थक जरूर लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान मेयर पद के एक दावेदार के समर्थक आपस में चर्चा करते दिखे कि आज तो शनि चढ़ ज्यागा, आपां तो बाद म्ह ही फार्म भरवा दयांगे। आपण कोई जल्दी कोन्यां।
चार अधिकारी लघु सचिवालय तो एक हुडा ऑफिस में बैठे रहे
हरियाणा नगर निगम रूल्स 1994 के अनुसार मेयर का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लेने वाले रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) कम एडीसी अमरजीत सिंह मान लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल स्थित अपने कार्यालय में मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से 5 तक के पार्षद पदों के नामांकन लेने एआरओ कम एसडीएम परमजीत सिंह चहल अपनी कोर्ट में, वार्ड नंबर 6 से 10 के उम्मीदवारों के लिए डीआरओ राजेश कुमार डीसी कार्यालय में, वार्ड नंबर 11 से 15 के उम्मीदवारों के लिए हुडा के एलएओ विजेंद्र भारद्वाज अपने कार्यालय में और वार्ड 16 से 20 के उम्मीदवारों के लिए डीडीपीओ अशवीर नैन डीसी कार्यालय में बैठे रहे। मगर एक भी नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन

जिस दिन से दावेदार फार्म भरेगा, उसी दिन से जुड़ेगा खर्च
मेयर व पार्षद पद के दावेदारों की ओर से नामांकन भरने के लिए इसलिए भी जल्दबाजी नहीं की जा रही है, क्योंकि नियमों के अनुसार जिस दिन दावेदार फार्म भरेगा, उसका चुनाव खर्च उसी दिन से जुड़ना शुरू हो जाएगा। नामांकन फार्म भरते ही दावेदार उम्मीदवार बन जाएगा। फार्म भरते ही उसे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से रजिस्टर मिल जाएगा, जिसमें उसे अपने सभी खर्चों का ब्यौरा देना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन फार्म जमा करवाने का समय - सुबह 11 से दोपहर 3 बजे
नामांकन पत्रों की छंटनी का दिन व समय - 7 दिसंबर, सुबह 11.30 बजे
नामांकन का दिन व समय - 8 दिसंबर, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक
मतदान का दिन व समय - 16 दिसंबर, सुबह 7.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक
मतगणना का दिन - 19 दिसंबर, सुबह 8 बजे से

निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई हैं। हमने पूरी व्यवस्था की हुई है। चुनाव खर्चों से लेकर प्रचार माध्यमों पर भी मॉनीटरिंग के लिए हमने टीमें गठित कर दी हैं। पहले दिन मेयर व पार्षद पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया है।
-एएस मान, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed