{"_id":"59d28d144f1c1ba2538b56c6","slug":"71506970900-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर चलने वाले त्रिपुरा के सीएम माणिक राव किसानों से होंगे रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर चलने वाले त्रिपुरा के सीएम माणिक राव किसानों से होंगे रूबरू
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अखिल भारतीय किसान सभा के 34वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार सोमवार देर रात हिसार पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे माणिक सरकार त्रिपुरा भवन की गाड़ी से दिल्ली से हिसार आए। माणिक राव मंगलवार को रैली को संबोधित करेंगे।
अखिल भारतीय किसान सभा का 34वां राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को पंचायत भवन में शुरू होगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए डेलीगेट सोमवार को ही हिसार पहुंच गए। सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्य रूप से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार आए हैं। इसके अलावा केरल के बिजली मंत्री एमएन मणि, उद्योग मंत्री एसी मियाउदीन सहित कई सांसद, पूर्व सांसद, राष्ट्रीय स्तर के कई किसान नेता देर रात यहां पहुंच गए। बाहर से आए लगभग 800 डेलीगेट्स का यहां पहुंचने पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। चार दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन के पहले दिन पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में रैली की जाएगी। रैली में वक्ता देश के कृषि संकट को लेकर चर्चा करेंगे। इसे दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की रणनीति पर अपने विचार रखेंगे। स्वागत समिति के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य मुद्दा देशभर के किसान संगठनों को लामबंद कर एक मंच पर लाना और कृषि संकट पर राष्ट्रीय आंदोलन शुरू करना होगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में उच्च स्तरीय अर्थशास्त्री और कृषि वैज्ञानिक भी भाग लेंगे, जो उभरते कृषि संकट का विश्लेषण व किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
आल्हा-बीन की धुनों से होगा स्वागत
रैली में हरियाणा की संस्कृति को आल्हा और बीन का लहरा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों से दर्शाया जाएगा। बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए रेस्ट हाउस के अलावा पंचायत भवन में प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
केरल के कलाकारों की सज्जा
सम्मेलन में की जानी वाली साज-सज्जा केरल से आए कलाकारों की ओर से की जा रही है। देर रात तक केरल से आए कलाकार पंचायत भवन में बनाए गए मुख्य मंच को अंतिम रूप देने में लगे थे। सम्मेलन के माध्यम से किसान सभा के इतिहास और उसकी संघर्ष गाथा को दर्शाया जा रहा है।
पुलिस बल ने दी सलामी
सोमवार देर रात हिसार पहुंचने पर स्वागत समिति के महासचिव कामरेड इंद्रजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माणिक सरकार का स्वागत किया। पुलिस की ओर से उन्हें सलामी दी गई। उनकी सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। माणिक सरकार दिल्ली से हिसार तक त्रिपुरा भवन की सरकार गाड़ी में पहुंचे।