फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जेवर को अनुमति मिलने से हिसार एयरपोर्ट को लेकर शंकाएं

जेवर को अनुमति मिलने से हिसार एयरपोर्ट को लेकर शंकाएं

Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जेवर को अनुमति मिलने से हिसार एयरपोर्ट को लेकर शंकाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिल्ली का बोझ कम करने के तर्क के आधार पर हिसार में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मामला खटाई में पड़ता दिख रहा है। नोएडा के जेवर में सैद्धांतिक तौर पर ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद हिसार एयरपोर्ट पर खतरे के बादल हो सकते हैं।
तीन हजार हेक्टेयर पर बनने वाला यह हवाई अड्डा कई चरणों में बनाए जाने पर सहमति बनी है। करीब 10 हजार करोड़ की लागत से ये बनाया जाएगा। पहले फेज में एक हजार एकड़ पर इसे विकसित किया जाएगा, जिसमें एक रनवे होगा। इस तरह की मंजूरी के बाद प्रदेश में पहली बार बनने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मामला लटकता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली के इतने करीब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एक साथ दो बनाना संभव नहीं दिख रहा। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अभी तक केंद्र सरकार के सिविल एविएशन की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

14 विभागों से मांगी है 4216 एकड़ जमीन
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हाल ही में एयर पोर्ट संबंधित जमीन लेने के बारे में प्रपोजल तैयार किया था। हिसार में 14 विभागों से 4216 एकड़ जमीन मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम चार बार कर चुके हैं घोषणा
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ढाई साल पहले एनाउंसमेंट की थी। इसके बाद तीन अलग-अलग मौके पर सीएम इसे दोहरा चुके हैं। पिछले दिनों यहां एविएशन हब के बारे में सिंगापुर में एक कंपनी से मंथन किया था।
विपक्ष के सवालिया निशान
सांसद दुष्यंत चौटाला एक संसदीय सवाल के माध्यम से पहले कह चुके हैं कि केंद्र सरकार हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए कोई विचार नहीं कर रही है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर बीजेपी को चुनौती दे चुके हैं कि यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाकर तो दिखाए।

हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट हर हाल में बनेगा। जेवर में एयरपोर्ट की मंजूरी के बारे में जानकारी नहीं है। हिसार को लेकर सीएम कई बार केंद्र सरकार से भी बात कर चुके हैं। शंका वाली कोई बात नहीं।
डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा

- नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सैद्धांतिक मंजूरी
हिसार में प्रस्तावित 4216 एकड़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed