{"_id":"6089b47e8ebc3ed2002f811f","slug":"7-mobiles-found-in-central-jail-hisar-news-rtk606426115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल-1 में मंगलवार रात अचानक निरीक्षण करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल-1 में मंगलवार रात अचानक निरीक्षण करने पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार सेंट्रल जेल-1 में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। जेल में से लगातार मोबाइल फोन बरामदगी का मामला जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो मंगलवार रात करीब आठ बजे महानिदेशक कारागार के आदेश पर उप अधीक्षक सेवा सिंह, उप अधीक्षक साजिद खान व रोहतक जेल से आई टीम ने हिसार सेंट्रल जेल-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात मोबाइल, दो सिम, दो चार्जर और दो ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान इस जेल उप अधीक्षक वरुण कुमार, उप अधीक्षक सत्यपाल भी मौजूद रहे।
इन जगहों से बरामद हुए मोबाइल
टीम ने जेल अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक नंबर आठ में पहरा नंबर दो के कमरा नंबर तीन में बंद हवालाती दलबारा की शौचालय सीट से एक मोबाइल व चार्जर बरामद किया। उसके बाद ब्लॉक नंबर आठ में पहरा नंबर पांच के कमरा नंबर एक में बंद हवालाती आकाश उर्फ रिंकू के कमरे में से एक मोबाइल व सिम सहित बरामद किया। इसके बाद ब्लॉक नंबर आठ में पहरा नंबर पांच के कमरा नंबर चार में बंद हवालाती जोगिंद्र के कमरे में से मोबाइल फोन व चार्जर बरामद किया। इसके बाद ब्लॉक नंबर आठ में पहरा नंबर दो के कमरा नंबर दो में बंद कैदी कौशल के लोअर की जेब में से दो ग्राम सुल्फा बरामद किया। इसके अलावा ब्लॉक नंबर दो में कमरा नंबर चार में मोबाइल बरामद किया। इसके बाद ब्लॉक नंबर सात में कमरा नंबर 24 में बंदी अनिल की तलाशी ली तो उसने गार्द के सामने ही अपना मोबाइल तोड़ दिया। इस फोन को भी टीम ने अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा अनिल के लोअर की जेब में से भी मोबाइल व सिम बरामद हुआ। इसके अलावा बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बंदियों की गिनती से पूर्व बी ब्लॉक की छत की तलाशी के दौरान भी एक पैकेट में बंद नीले रंग का मोबाइल व लीड बरामद हुई।
टीम निरीक्षण के लिए आई थी। जेल में से मोबाइल व सुल्फा बरामद हुआ। जांच की जा रही है कि ये फोन कहां से आए और बंदियों ने इन फोन से किस किससे बात की। -दीपक शर्मा, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल-1, हिसार।