फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रेम में धोखा मिलने पर जीजा के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाले जीजा-साली को उम्रकैद व 5000 रुपये जुर्माने की सजा

प्रेम में धोखा मिलने पर जीजा के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाले जीजा-साली को उम्रकैद व 5000 रुपये जुर्माने की सजा

Sun, 17 Feb 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रेम में धोखा मिलने पर जीजा के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाले जीजा-साली को उम्रकैद व 5000 रुपये जुर्माने की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्रेम में धोखा मिलने पर जीजा संग प्रेमी की हत्या करने के दोषी जीजा-साली को अदालत ने शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में दोनों को जुर्माना भी लगाया गया है।
मामले के अनुसार जांडली खुर्द निवासी जयपाल उर्फ सोनू की हत्या वर्ष 2016 में हुई थी। पाबड़ा निवासी रोबिना उर्फ बीनू और जींद के खरल गांव निवासी उसके रिश्ते के जीजा 28 वर्षीय सुरेंद्र ने जयपाल की हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में एडीजे देशराज चालिया की अदालत ने बुधवार को दोनों को दोषी करार दिया था। शनिवार को अदालत ने सुरेंद्र को हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत उम्रकैद और 6000 रुपये और रोबिना को हत्या की साजिश में उम्रकैद और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

रोबिना के इशारे पर सुरेंद्र ने मारी थी जयपाल को गोली
सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि रोबिना उसकी ससुराल के पड़ोस में रहती है और रिश्ते में साली लगती है। रोबिना ने उसे बताया कि एक लड़का सुरेंद्र है, जिसने उसे शादी करने को कहा और अब धोखा देते हुए शादी से इनकार कर रहा है, उससे बदला लेना है। सुरेंद्र के अनुसार वह भावना में बहक कर उसकी बातों में आ गया और 27 अक्तूबर को हिसार आ गया। उन्होंने जयपाल को बुलाया और किसी तरह जेवरा की तरफ ले गए। वहां रोबिना के इशारे पर सुरेंद्र ने जयपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लांइड था मर्डर केस
जिस दिन मर्डर हुआ, उस समय यह केस ब्लाइंड था। पुलिस को 27 अक्तूबर को बरवाला के जेवरा के निकट जब शव मिला तो वह अज्ञात था। 28 अक्तूबर को मृतक जयपाल उर्फ सोनू के चाचा सतबीर ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया था।

अंजाम तक पहुंचाने में गोली का खोल रहा अहम सुबूत
इस ब्लाइंड मर्डर में पुलिस को उस समय सफलता मिली थी, जब जयपाल उर्फ सोनू के परिवार के एक सदस्य ने सामने आकर गवाही दी कि वारदात के दिन उसने इन तीनों को एक साथ देखा था। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से 315 बोर की पिस्तौल बरामद की थी। उस पिस्तौल के चैंबर में गोली का खोल फंस गया था। इस खोल और मौके से मिले खोल का मैच होने के कारण यह केस में अहम सुबूत बना। इसमें रोबिना और सुरेंद्र का नाम आने के बाद इस केस की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed