{"_id":"5b313c494f1c1b95598b6142","slug":"61529953353-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी की विधायक रेनुका बिश्नोई ने सीएम मनोहरलाल को बताया मंदबुद्घि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी की विधायक रेनुका बिश्नोई ने सीएम मनोहरलाल को बताया मंदबुद्घि
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
आदमपुर/हिसार। हांसी की विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर झूठी बयानबाजी कर तुच्छ राजनीति पर उतर आए हैं। बगैर इतिहास की जानकारी रखे वे तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। रेणुका बिश्नोई सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए रविवार को सीएम मनोहर लाल के कुलदीप को सीएम प्रोजेक्ट करने के बयान का जवाब दे रही थी।
ऐसी बयानबाजी मनोहर लाल के मानसिक दिवालियापन का सबूत है। ये प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि उन्हें ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो इतिहास और तथ्यों की जानकारी न रखने वाला मंदबुद्धि है। मंदबुद्धि को कोई कैसे समझाए। भाजपा के साथ हजकां का गठबंधन 2011 में चौ. भजनलाल के स्वर्गवास के बाद हुआ था और 2014 में लोकसभा चुनावों तक भाजपा के हर बड़े नेता ने कुलदीप बिश्नोई को सीएम प्रोजेक्ट किया था। कुलदीप बिश्नोई की मेहनत और हजकां संगठन के सहारे भाजपा प्रदेश की सत्ता पर तो काबिज हो गई। धोखेबाजी के अपने इतिहास को ही आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ भी धोखा किया। प्रदेश के हर कोने और 36 बिरादरी में उनकी सरकार के खिलाफ भारी रोष है। आगामी सत्र में तथ्यों के साथ कुलदीप बिश्नोई मनेाहर लाल से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगेंगे। रेणुका ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल में तीन बार हरियाणा को जलाया गया। आदमपुर में पिछले दौरे के दौरान 180 करोड़ रुपये की घोषणाएं की थीं। इनमें से 10 प्रतिशत भी पूरी नहीं हुईं। सपूत, कपूत की बात करना परिवार वालों को ही शोभा देता है। इस दौरान रणधीर पनिहार, जयवीर गिल, मानसिंह, विनोद ऐलावादी, राजाराम, सुभाष टाक, कृष्ण सेठी सरपंच, भगत सिंह लोरा, सुधीर काकड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन