फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   55 year old woman recover from corona, doctor not admit

चिकित्सकों ने भी दे दिया था जवाब, फिर भी नन्हों देवी ने जीती कोरोना से जंग

Thu, 13 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
55 year old woman recover from corona, doctor not admit
हिसार। कोरोना का संक्रमण अबकी बार सीधा फेफड़ों पर अटैक कर रहे हैं, जिस कारण अधिकतर मरीज दम तोड़ रहे हैं। ऐसे हालात में यदि हौसला रखा जाए तो संक्रमण से जंग जीती जा सकती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया गांव बालसमंद निवासी 55 वर्षीय नन्हों देवी ने, जिनके फेफड़ों में 70 प्रतिशत तक संक्रमण फैल चुका था और चिकित्सकों ने भी हालत देख जवाब दे दिया था। फिर भी नन्हों देवी ने हिम्मत नहीं हारी और संक्रमण से लड़ती रही। करीब छह दिन बाद कोरोना से जंग जीती।
विज्ञापन

महिला के बेटे पवन कुमार ने बताया कि मेरी मां को पहले से ही शुगर की शिकायत है। 4 मई को उनको सांस की शिकायत हुई थी। इस वजह से उनका गांव के ही पीएचसी पर टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उस समय उनकी शुगर भी 500 से ऊपर और ऑक्सीजन लेवल भी 55 पर आ गया था। उनकी यह हालत देख चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया था। हमने भी काफी प्रयास किया, लेकिन किसी भी अस्पताल में बेड खाली नहीं था। आखिरकार हमने उनका घर पर ही उपचार शुरू किया और 6 दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। उस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर भी बड़ी मुश्किल से एक ही मिला था, जिसे बार-बार भरवाने में परेशानी होती थी। ऐसे में हमने गुरुग्राम से ऑक्सीजन कंन्संट्रेटर खरीदा। इसके अलावा ऑक्सीमीटर थर्मामीटर एवं नेबुलाइजर भी खरीदने पड़े। अब उनकी माता के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। हमने उनके खाने-पीने का भी काफी विशेष ध्यान रखा और और उनकी नियमित दवा सुचारु रखी जैसे कि नारियल पानी, नींबू पानी, मौसमी का जूस, आयुष काढ़ा, पपीता, कीवी आदि। पवन ने बताया कि उसकी मां की रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed