फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शहर में हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाएगा नगर निगम प्रशासन

शहर में हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाएगा नगर निगम प्रशासन

Sat, 16 Mar 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर में हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाएगा नगर निगम प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम प्रशासन अब हर शनिवार शहर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएगा। इस अभियान में झाड़ू लगाने के बजाय कूड़े के बड़े ढेर को हटाया जाएगा। इस अभियान में मेयर, पार्षदों के अलावा निगम के अधिकारी व स्वच्छता शाखा से संबंधित कर्मचारी व सफाईकर्मी भी भाग लेंगे। हर शनिवार को सुबह 7 से 11 बजे तक चार घंटे के लिए यह अभियान चलेगा। अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए मेयर गौतम सरदाना और निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने शुक्रवार दोपहर बाद स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्हें ऐसे प्वाइंट चुनने के लिए कहा गया, जहां फिलहाल गंदगी के ढेर बने हुए हैं।
शहरवासियों की भी बढ़ाई जाएगी भागीदारी
इस अभियान के जरिये शहरवासियों की स्वच्छता के प्रति भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्हें जागरूक किया जाएगा कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए निगम के कर्मचारियों के साथ आम शहरवासी को भी अपना कर्तव्य निभाना होगा। अभियान में स्वेच्छा से समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, एनजीओ को शामिल किया जाएगा। कोई भी संस्था या आरडब्ल्यूए अपने एरिया में सफाई करवाना चाहेगी तो उसके लिए भी अधिकारियों को सूचना दी जा सकेगी।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रहेगा अभियान
अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने बताया कि इस अभियान की विशेषता यह होगी कि इसे सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं रखा जाएगा। एक बार किसी कूड़े के प्वाइंट की सफाई करने के बाद उस एरिया को संबंधित वार्ड के पार्षद को निगरानी के लिए हैंडओवर कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में वहां दोबारा कूड़ा एकत्रित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए शहरवासियों में भी जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसीलिए हम अब हर शनिवार को सफाई अभियान चलाएंगे। उसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम शहरवासी भी भाग ले सकेंगे। निश्चित रूप से हम हिसार शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने में सफल होंगे।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed