{"_id":"5a77616b4f1c1bb3208b7617","slug":"51517773163-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ग्रामीण चौकीदारों के सम्मेलन में रविवार को अध्यक्ष मंडल का चुनाव किया गया। इसमें धर्मवीर न्योली कलां को प्रधान, राकेश फौजी को सचिव और कल्याण सिंह को कैशियर चुना गया। सम्मेलन में सीटू जिला सचिव सुरेश कुमार और धर्मवीर ने झंडारोहण किया। सम्मेलन में आए हुए प्रतिनिधियों ने कामरेड प्रभात सिंह की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया।
जिला सचिव कामरेड सुरेश कुमार ने कहा कि आज के समय में इतनी महंगाई में ग्रामीण चौकीदारों के हालात दयनीय हैं। उनका काम 24 घंटे की ड्यूटी और तनख्वाह नाममात्र है। इससे उनके परिवार का गुजारा होना बड़ा मुश्किल है। ग्रामीण चौकीदारों से सरकारी कर्मचारियों के बराबर काम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और पक्के किए जाए। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला कमेटी हिसार सचिव मंडल के सदस्य कामरेड विरेंद्र दुर्जनपुर ने आए हुए प्रतिनिधियों को जिला सम्मेलन की शुभकामनाएं दीं।
सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें 15 स्थान भर लिए और छह स्थान खाली रखे गए। धर्मवीर न्योली कलां को प्रधान, राकेश फौजी को सचिव और कल्याण सिंह को कैशियर, प्यारेलाल, संजय नारनौंद को उपप्रधान, राजकुमार, जयपाल को सह सचिव बनाया गया। जगदीश, बुधराम, सुंदर, नत्थूराम, भाल सिंह, हंसबीर, मुकेश, पवन को सदस्य के रूप में चुना गया।