फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500, 1000 Rupee close hisar, start 500 rupee hisar, Hisar

बैंकों का सरप्लस का दावा, दो घंटे में खाली हो जाता कैश

Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
500, 1000 Rupee close hisar, start 500 rupee hisar, Hisar
noteban and atm - फोटो : AmarUjala

नोटबंदी के बाद नए नोटों और खुले पैसों के लिए लंबी कतारों में घंटों तक परेशान होने वाले लोगों के लिए सोमवार को आंशिक राहत मिल सकती है। लेकिन छुट्टी के बाद सोमवार को खुलने वाले बैंकों में भारी भीड़ उमड़ सकती है। इससे लोगों को फिर से लंबी-लंबी लाइनों से जूझना पड़ सकता है। हालांकि बैंकों में सोमवार को पूरा कैश होगा। कई बैंकों ने सरप्लस कैश होने का दावा किया है। हालांकि इन दावों के बाद भी लोगों की जेब खाली रह जाती है। वजह, एटीएम से कैश महज दो घंटों में खाली हो जाता है। शनिवार को तो कई बैंकों और अधिकांश एटीएम में दोपहर को ही कैश खत्म हो गया था, इससे लोग दिन भर एटीएम दर एटीएम और बैंकों में भटकते रहे। एसबीआई और पीएनबी सहित कई बैंक शादी वालों को भी रुपये देने का दावा कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑर्डर नहीं आए। रविवार शाम को एसबीआई सहित कई बैंकों ने एटीएम मशीनों में कैश डाला गया, जो कुछ ही देर में खाली हो गए। रविवार की छुट्टी होने के कारण अब सोमवार को बैंकों में अधिक भीड़ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


आज आ सकते हैं 500 के नोट
पंजाब नेशनल बैंक की चेस्ट में 500 के नोट सोमवार को पहुंच सकते हैं। नोट पहुंचने पर बैंकों में ये नोट दिए जाएंगे। वहीं अगर दोपहर से पहले नोट पहुंच गए तो पीएनबी की एटीएम मशीनों में भी ये नोट डाल दिए जाएंगे। अगर ये नोट मार्केट में आ जाते है तो 2 हजार के नोट के खुले न होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं एसबीआई, पीएनबी की एटीएम मशीनों सहित अन्य एटीएम से दो हजार के नोट पहले ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन


डाले जा सकते हैं 50 के नोट
एसबीआई के कुछ एटीएम में पहली बार 50 के नोट भी मिलें तो हैरानी की बात नहीं है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक उनके पास कैश है। सोमवार को आने वाले कैश में अगर 50 के नोट पर्याप्त मात्रा में मिले तो इन्हें एटीएम मशीनों में डाला जाएगा। इसके बाद लोगों को एटीएम से 50 के नोट भी मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर दी गई मशीनों से मिली राहत, एटीएम रहे बंद
रविवार को शहर में एक एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम खाली रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शहर के चार पेट्रोल पंपों पर एसबीआई द्वारा दी गई मशीनों से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं रविवार देर शाम तक एसबीआई और पीएनबी के कुछ एटीएम पर पैसा डालने का अधिकारियों ने दावा किया। दिन में चारों पेट्रोल पंपों से लोगों ने 4 लाख रुपये निकलवाए। हालांकि इन चारों जगहों पर भी मात्र डेढ़ घंटे में ही सारा कैश निपट गया। शहर में दिन के समय बस स्टैंड के पास पीएनबी की मुख्य ब्रांच को छोड़कर बाकी किसी भी एटीएम में रुपये नहीं थे। यहां तक कि एटीएम के शटर तक डाउन पड़े थे, जिससे लोगों को दूर से ही पैसा नहीं होने का अंदाजा लग रहा था और वे अगले एटीएम पर भागते दिखाई दिए।
दो घंटे में एटीएम खाली : विभिन्न बैंकों में शनिवार को पांच से 7 बजे के बीच कैश डाला गया। लेकिन लगभग सभी एटीएम में दो घंटों में ही कैश खत्म हो गया था। इसके बाद लोग एटीएम की खाक छानते रहे।

एक मात्र एटीएम में था कैश : रविवार को शहर में एकमात्र एटीएम मशीन पीएनबी की मुख्य ब्रांच की थी जो दोपहर एक बजे तक चली। इसके बाद इस मशीन में भी कैश खत्म हो गया था। मेन रोड पर बने इस एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। ट्रैफिक जाम के कारण हुए पॉल्यूशन और दुर्घटना की आशंका के बीच लोग एटीएम से पैसे निकालने को लालायित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed