{"_id":"60ce3c1e8ebc3e2cd30046b6","slug":"5-sisters-were-waiting-for-the-bride-of-the-only-brother-the-accident-turned-happiness-into-mourning-hisar-news-rtk6137800188","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते भाई की दुल्हन का इंतजार कर रही थीं 5 बहनें, हादसे ने मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते भाई की दुल्हन का इंतजार कर रही थीं 5 बहनें, हादसे ने मातम में बदलीं खुशियां
विज्ञापन
हांसी। गांव बड़सी के परिवार शादी की खुशियां मना रहा था। पांच बहनें अपने इकलौते भाई की दुल्हन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान शनिवार सुबह हादसे की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार का सूचना मिली कि हांसी-बरवाला रोड पर कुलाना गांव के पास दूल्हे अनिल की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गई जबकि दूल्हे की भांजी 12 बच्ची स्नेहा की मौत हो गई। इससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
शुक्रवार सुबह 10 बजे बरात जालंधर के लिए रवाना हुई थी। शनिवार रात करीब 2 बजे जालंधर से बरात वापस गांव बड़सी के लिए निकली थी। सुबह करीब 9 बजे हांसी-बरवाला रोड़ पर गांव कुलाना के पास ट्रक ने बरात की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूल्हा अनिल, दूल्हन अमृता समेत बोलेरो चालक धर्मबीर, रोहित 8 वर्ष , विपुल 5 वर्ष, लड़की रिंकू, सुनीता, दूल्हे के जीजा जगान गांव निवासी मांगेराम घायल हो गए। दुल्हन अमृता तथा छोटे बच्चे विपुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बड़सी में होनी थी मैरिज पार्टी
अनिल की शादी की पार्टी शनिवार दोपहर को गांव में होनी थी। गांव वासियों ने बताया कि अनिल पलंबर का कार्य करता था और वह मिलनसार हैं। हर समय गांव के लोगों के सुख दुख मेें आगे रहता था, मगर आज शादी खुशी मातम में तबदील हो गई अभी 8 लोगों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं।