{"_id":"646bb7e4eff606f14507c4a4","slug":"5-kg-ganja-recovered-from-secret-place-behind-bed-in-smugglers-house-hisar-news-c-126-1-cdr1001-205-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तस्कर के मकान में बेड के पीछे बनी गुप्त जगह से 5 किलोग्राम गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तस्कर के मकान में बेड के पीछे बनी गुप्त जगह से 5 किलोग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी टीम ने वाल्मीकि बस्ती में दबिश देकर एक तस्कर के घर से करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी ने गांजा कमरे में बेड के पीछे गुप्त जगह बनाकर छिपाया हुआ था। हालांकि टीम को देखकर आरोपी फरार हो गया। उसके खिलाफ सिटी थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि वाल्मीकि बस्ती निवासी अजय मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। वह पहले भी कई बार मादक पदार्थ के साथ पकड़ा जा चुका है। इस समय वो वाल्मीकि बस्ती में ही है।
इस पर नारकोटिक्स टीम ने मौके पर दबिश दी। तस्कर अजय टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और बस्ती के मौजिज लोगों की मौजूदगी में तस्कर अजय के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
80 हजार रुपये है कीमत
वाल्मीकि बस्ती से पकड़े गए गांजा की मार्केट कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पिछले दस दिनों के अंदर नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थ की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है। इससे पहले भी पुलिस टीमें जिले से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर चुकी हैं।