{"_id":"67e1a8b8eea3482af30bc014","slug":"475-cadets-from-21-schools-took-the-a-certificate-examination-hisar-news-c-21-hsr1020-591703-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 21 विद्यालयों के 475 कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 21 विद्यालयों के 475 कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट परीक्षा दी
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी।
हिसार। नंबर वन हरियाणा एयर एनसीसी स्क्वाड्रन हिसार, रोहतक ग्रुप निदेशालय के तत्वावधान में संस्था से संबंधित 21 विद्यालयों के 475 कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा का आयोजन रविवार को हिसार के ठाकुर दास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल और वैश्य मॉडल सीनियर स्कूल भिवानी में किया गया। यह युवाओं को नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क सिखाता है। इसके अतिरिक्त एनसीसी का ए, बी और सी सर्टिफिकेट, खासकर सी सर्टिफिकेट युवाओं को सरकारी नौकरियों, खासकर सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती में छूट और प्राथमिकता दिलाता है। साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिले में भी मदद करता है। एनसीसी सर्टिफिकेट के कुछ प्रमुख लाभ दिए गए हैं।
सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता
एनसीसी कैडेट्स को सेना, नौसेना, वायुसेना, अग्निवीर, अर्धसैनिक बलों और पुलिस में भर्ती में छूट मिलती है पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा में बोनस अंक मिलते हैं। एनसीसी सी सर्टिफिकेट धारकों को परीक्षा के अधिकतम अंकों का 5 प्रतिशत बोनस अंक दिया जाता है। एनसीसी बी सर्टिफिकेट धारकों को परीक्षा के अधिकतम अंकों का 3 प्रतिशत बोनस अंक मिलता है। एनसीसी ए सर्टिफिकेट धारकों को परीक्षा के अधिकतम अंकों का 2 प्रतिशत बोनस अंक मिलता है। एनसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिले के समय छूट मिलती है। आगे की पढ़ाई के लिए एनसीसी में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।