फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   45 players selected for world athletics under-20 championship camp

विश्व एथलैटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप कैंप के लिए 45 खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
45 players selected for world athletics under-20 championship camp
हिसार। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के 45 संभावित खिलाड़ियों का चयन नेशनल कोचिंग कैंप के लिए किया है। चयनित खिलाड़ियों में 9 खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जिनमें हिसार के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 6 अगस्त तक कैली (कोलम्बिया) में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव राज कुमार मिटान ने बताया कि नेशनल कोचिंग कैंप 27 जून से 28 जुलाई तक नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (एनएसएनआईएस) पटियाला में लगाया जाएगा। विश्व चैंपियनशिप में जाने के लिए भारतीय टीम का अंतिम चयन ट्रायल 8 जुलाई को एनएसएनआईएस पटियाला में ही आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए चयनित लड़कियों में 400 मीटर सुम्मी, 400 एमएच सिम्मी, 800 मीटर उर्वशी,10 हजार मीटर रेस वॉक रचना को चुना गया है। लड़कों में 400 मीटर कपिल, दीपक रोहिल्ला, 800 मीटर सोमनाथ चौहान, शॉटपुट संयम, शॉटपुट सावन को कैंप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed