फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एचएयू में सत्यप्रकाश आर्य बेस्ट एथलीट

एचएयू में सत्यप्रकाश आर्य बेस्ट एथलीट

Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एचएयू में सत्यप्रकाश आर्य बेस्ट एथलीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार को संपन्न हुई 48वीं अंतर महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर कॉलेज ने पुरुष वर्ग में और होम साइंस कॉलेज ने महिला वर्ग में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।
एग्रीकल्चर कॉलेज के अमित को पुरुष वर्ग में और होम साइंस कॉलेज की आरुषि को महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों को सत्य प्रकाश आर्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्रदान की गई। दो दिन चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय तथा लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

------------
इस प्रकार रहे परिणाम
लंबी कूद (महिला): एग्रीकल्चर कॉलेज, कौल की कल्पना यादव, वेटेरनरी कॉलेज, हिसार की सविता शर्मा व एग्रीकल्चर कालेज, हिसार की सुदेश क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ (महिला): होम साइंस कॉलेज की आरुषि तथा संजू पहले व दूसरे स्थान पर जबकि एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज, हिसार की निर्मला तीसरे स्थान पर रही।
भाला फेंक (महिला) : गायित्री चहल, सरिता हुड्डा व विजय चहल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ (महिला): होम साइंस कॉलेज की आरुषि और प्रियंका पहले व दूसरे स्थान पर जबकि एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज, हिसार की रवीना तीसरे स्थान पर रही।
100 मीटर दौड़ (महिला): होम साइंस कॉलेज की संजु, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज, हिसार की निर्मला तथा वेटेरनरी कॉलेज की रश्मि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।

400 मीटर दौड़ (पुरुष): एग्रीकल्चर कालेज, हिसार के अमित, युगविन्द्र व अनमोल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ (पुरुष): एग्रीकल्चर कालेज, हिसार के राकेश, आनंद व लोकेश क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद (पुरुष) एग्रीकल्चर कॉलेज, हिसार के दिनेश व संजय प्रथम व तृतीय स्थान पर जबकि एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कॉलेज, हिसार के प्रवीण द्वितीय स्थान पर रहे।
गोला फैंक (पुरुष) : एग्रीकल्चर कॉलेज, हिसार के आकाश व गौरव चहल प्रथम व द्वितीय जबकि बेसिक साइंस कॉलेज के टोनी तृतीय स्थान पर रहे।

दलिया बनाते समय आग से झुलसे सेवक की मौत
19 जनवरी को सीसवाल की गोशाला में हुआ था हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed