फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   त्यौहारी सीजन में

त्यौहारी सीजन में

Thu, 05 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम के साथ दुकानदारों की कहासुनी हो गई। दुकानदारों ने मार्केट में काफी देर तक हंगामा किया। जिन दुकानों के सामने हंगामा हुआ निगम की टीम वहां से बिना सामान उठाए ही लौट आई। हालांकि अन्य स्थानों से निगम की टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान उठाया। बाहर रखा सामान दो बार वाहन भरकर लेकर आए।
मार्केट में एक महिला दुकानदार ने टीम सदस्यों पर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि निगम टीम के सदस्य रिश्वत ले रहे हैं। बिना पैसे के टीम नहीं चलती। उन्होंने कहा कि हर बार हमारी ही शॉप को टारगेट किया जा रहा है। पहले भी निगम की टीम दुकान के अंदर से सामान निकलवाकर ले गए। जबकि अन्य दुकानदारों की तरह हमने भी टीम आते देख सामान अंदर कर लिया था।
विज्ञापन


साजिश के तहत चल रहा है चूहे बिल्ली का खेल
बीजेपी के शहरी उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि निगम टीम द्वारा व्यापारियों के साथ चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है। यह एक तरह से सरकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पूरा दिन टीम आए तो सामान अंदर जाने के बाद बाहर यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। निगम प्रशासन या तो स्थायी समाधान करे या फिर व्यापारियों को परेशान ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना रोड से उठाया सामान
निगम की टीम ने दोपहर बाद सिटी थाना रोड पर अतिक्रमण उठाने का अभियान चलाया। टीम सदस्यों ने नागोरी गेट से लेकर सिटी थाना के सामने तक दुकानों के बाहर रखा सामान उठा लिया। रोड पर लगी रेहड़ियों को वहां से हटा दिया। टीम में इंचार्ज युद्धवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, अनिल अटवाल, अमित राजपूत मौजूद थे।

राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई टीम और व्यापारियों में कहासुनी
- व्यापारी बोले बंद करो चूहे बिल्ली का खेल, महिला ने लगाए आरोप, पैसे लेती है टीम
फोटो 25 व 26 संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed