फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 thousand rupees were withdrawn from an 82 year old man by giving him a lift in an auto rickshaw

Hisar News: ऑटो रिक्शा में लिफ्ट देकर 82 वर्षीय बुजुर्ग के 40 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were withdrawn from an 82 year old man by giving him a lift in an auto rickshaw
हांसी। डाकघर से अपनी मासिक पेंशन निकलवा कर घर जा रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रलाल से एक अज्ञात ऑटो रिक्शा चालक ने लिफ्ट देकर 40 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग के पुत्र विजय ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत देकर अज्ञात ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार करने व 40 हजार रुपये बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत इंद्र लाल ने बताया कि वह गांधी कालोनी का रहने वाला है। इंद्र लाल ने कहा कि वह पोस्ट ऑफिस से रिटायर्ड है और उनको रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मुल्तान कॉलोनी डाकखाना से अपनी पेंशन के 40 हजार रुपये लेकर अपने घर जाने के लिए एक स्कूटी वाले से लिफ्ट लेकर जब वह बड़सी गेट के पास पहुंचा। स्कूटी से उतरकर जब अपने घर जाने लगा तो एक ऑटो वाले ने उन्हें आवाज लगाई और जबरदस्ती अपनी ऑटो में बैठा लिया। इसमें एक व्यक्ति पहले से ही पीछे बैठा हुआ था। उसने इंद्र लाल को कहा कि आप हैंडल पकड़कर ऊपर हाथ करके बैठ जाओ और बड़सी गेट से बैठाकर उमरा गेट से पहले उतार दिया।
विज्ञापन

जब इंद्र लाल ने ऑटो से उतरकर अपने पैसे संभाले तो उन्हें 40 हजार रुपये नही मिले। ऑटो वाले ने उनसे किराये के पैसे भी नही मांगे और वह अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। इंद्र लाल ने इस दौरान काफी शोर मचाया और आसपास पूछताछ की, लेकिन कही पर भी उन्हें उस ऑटो वाले का पता नहीं चला। शहर थाना पुलिस पीड़ित इंद्र लाल की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed