फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 thousand rupees were stolen from the account on the pretext of helping

Hisar News: मदद करने के बहाने खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were stolen from the account on the pretext of helping
हिसार। गंगवा गांव में रहने वाले मोहनलाल के साथ एक व्यक्ति ने डेबिट कार्ड से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने से खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पता चलने पर इस संबंध में मोहनलाल ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गंगवा गांव के रहने वाले मोहनलाल ने बताया कि रविवार को घर पर नया डेबिट कार्ड आया था। इसके बाद आजाद नगर स्थित एक एटीएम में डेबिट कार्ड का पिन बनवाने के लिए गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के लिए कार्ड मांगा और कुछ देर बाद लौटा दिया। घर पहुंचने पर खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर एटीएफ कक्ष के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन


एएनएम के बैग से नकदी चोरी
हिसार। पटेल नगर स्थित सरकारी अस्पताल में कार्यरत एएनएम के बैग से एक महिला हजारों रुपये चोरी कर ले गई। इस संबंध में पीएलए पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस को दी गई शिकायत में पटेल नगर की रहने वाली अंजू ने बताया कि 2 जनवरी को एक महिला सरकारी अस्पताल में आई थी और बैग से हजारों की नकदी चोरी कर ले गई। सोमवार को फिर से महिला आई और उसने बैग से 5 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed