{"_id":"5fb969f48ebc3e75047cf10b","slug":"4-death-and-179-corona-case-in-hisar-hisar-news-rtk583326856","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक व हकृवि कर्मी सहित चार की मौत, 179 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक व हकृवि कर्मी सहित चार की मौत, 179 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में शनिवार को 51 वर्षीय सरकारी अध्यापक और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) के एक कर्मचारी सहित चार मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इनको मिलाकर कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 204 हो गया है। इनके अलावा 179 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें मिलाकर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 14521 हो गई है।
विभाग के अनुसार मृतकों में से तीन संक्रमित गंभीर हालत के थे और वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इनमें हांसी की दुर्गा कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, अमनदीप कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय सरकारी अध्यापक, हकृवि कैंपस निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति और अनाज मंडी एरिया निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। ये भारत मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल थे। सरकारी अध्यापक जिला अस्पताल में दाखिल था और ऑक्सीजन पर था, जबकि हकृवि कर्मी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर पर था और जिंदल से रेफर होकर गया था। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मृतक शुगर, बीपी, बल्गम, दिल की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
83.97 प्रतिशत रहा रिकवरी रेट
जिले में शनिवार को 179 नए कोरोना केसों को मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14521 हो गया है, जिनमें से 12193 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2126 एक्टिव केस हैं। शनिवार को रिकवरी रेट 83.97 प्रतिशत रहा। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीमों के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।