{"_id":"61d486eb8a91cc41ed5b761b","slug":"3500-sewer-manhole-level-not-found-in-the-city-hisar-news-hsr621237989","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 3500 सीवर मैनहोल का लेवल नहीं मिला ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 3500 सीवर मैनहोल का लेवल नहीं मिला ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर में करीब 3500 सीवर मैनहोल का लेवल ठीक नहीं है। अब जनस्वास्थ्य विभाग इनकी सुध लेगा। इसके लिए विभाग ने करीब साढे छह करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। अब इस एस्टीमेट को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर कर दिया जाएगा। मंगलवार को मेयर गौतम सरदाना ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें मैनहोल का मुद्दा भी उठा।
बता दें कि पिछली हाउस की बैठक में मैनहोल के लेवल का मामला उठा था। बैठक में फैसला हुआ था कि जनस्वास्थ्य विभाग शहर में सर्वे कर पता लगाएगा कि कितने मैनहोल का लेवल ठीक नहीं है। इसके बाद विभाग की तरफ से शहर में एक सर्वे कराकर उन मैनहोल की रिपोर्ट तैयार की। मंगलवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने अपनी यह रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बरसाती पानी की निकासी को लेकर 70 प्रतिशत सर्वे पूरा
बैठक में शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर भी विभाग ने अपनी कार्ययोजना से अवगत कराया। विभाग ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी को लेकर 70 प्रतिशत सर्वे पूर्ण कर लिया है। जल्द ही सर्वे पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा। प्रोजेक्ट शुरू होने से मिलगेट स्थित कप्तान स्कूल रोड, महावीर कॉलोनी, तेलियानपुल मार्केट, सैनियान मोहल्ला, विजय नगर, मेहता नगर सहित अन्य निचले इलाकों में बरसाती पानी के जलभराव की समस्या का समाधान होगा। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, एसई आनंद स्वरूप, मनोनीत पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, नगर निगम एक्सईएन जयवीर सिंह, संदीप कुमार, संदीप धुंधवाल, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ एसके त्यागी, बलिंद्र नैन, एसडीओ जसबीर सिंह, जेई मंजीत सिंह, जयसिंह, संजय दुहन, सीएसआइ सुभाष सैनी, जेई प्रवीण चौहान मौजूद रहे।