{"_id":"5b2feb084f1c1b624d8b7ebf","slug":"31529867016-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहरलाल बोले-हम गठबंधन में भजनलाल को सीएम प्रोजेक्ट करना चाह रहे थे, कुलदीप बोले मुझे बनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहरलाल बोले-हम गठबंधन में भजनलाल को सीएम प्रोजेक्ट करना चाह रहे थे, कुलदीप बोले मुझे बनाओ
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के गढ़ आदमपुर में स्वर्गीय भजनलाल की तारीफ करते हुए कुलदीप बिश्नोई पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर चौधरी भजनलाल को सीएम बनाना चाहते थे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि चौधरी भजनलाल नहीं, मुझे सीएम प्रोजेक्ट करें।
आदमपुर विधानसभा के गांव सीसवाल में महाग्राम जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने राजनीतिक, सामाजिक जीवन में जो नाम कमाया, वह उनके वारिस ने खराब कर दिया। कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भजनलाल की अच्छाइयों का फल लेने का हकदार नहीं है।
विज्ञापन
आपके विधायक कुछ नहीं, विधानसभा में भी 20 प्रतिशत से अधिक नहीं हाजिरी
सीएम ने कहा कि आपके विधायक कुछ नहीं है। उन्होंने कभी अपने क्षेत्र के मुद्दों को विधानसभा में नहीं उठाया। विधानसभा में उनकी हाजिरी ही 20 प्रतिशत से अधिक नहीं रही। इसमें भी उनकी उपस्थिति केवल हाजिरी लगाने तक ही सीमित होती है। आपके विधायक अपने क्षेत्र में कम और विदेशों में ज्यादा रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजकां के साथ गठबंधन के दौरान कुलदीप बिश्नोई को भाजपा ने चौधरी भजनलाल का साझा उम्मीदवार बनाने की पेशकश की थी। जिस पर उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। वह सपूत नहीं है। इसका उल्टा क्या होता है, आपको पता है। पूर्व सीएम भजनलाल ने काफी संघर्ष किया था। उन्होंने काफी नाम कमाया था। लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे। उनके नाम पर ही जनता ने कुलदीप को विधायक चुना था।
विज्ञापन
ओपी चौटाला जेल में, उनके सपूत कह रहे सरकार आने पर मेरिट लिस्ट फाड़कर फेंक देंगे
पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में पर्चियों पर नौकरियां मिलती थीं। अपने चहेतों को नौकरी देने के कारण एक पूर्व मुख्यमंत्री 10 साल की जेल काट रहे हैं। उनके सपूत अब भी कहते फिर रहे हैं कि सरकार आने पर मेरिट लिस्ट को फाड़कर फेंक देंगे।
भूपेंद्र हुड्डा की सरकार को बताया बदली, भर्ती, सीएलयू की सरकार
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार को बीबीसी यानी बदली, भर्ती व सीएलयू पर चलने वाली सरकार थी। वर्तमान सरकार मेरिट के आधार पर प्रतिभाशाली बच्चों को नौकरियां दे रही है। कुछ लोग भर्ती के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। हमने ऐसे आठ लोगों को जेल भेजा है।
कुत्ते-बिल्ली, सांप-नेवले सब एक हो रहे : अभिमन्यु
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान शासकों ने अपने कुनबों और परिवारों का भला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सालों की उपलब्धियों से घबराकर आज पूरे देश का विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है। आपस में एक-दूसरे से लड़ने वाले सांप-नेवले, कुत्ते-बिल्ली भी आज इकट्ठे हो रहे हैं। शहजादे, युवराज और राज परिवार सब मिलकर मोदी के रथ को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
सीएम बोले, 330 दिन रह गए, उल्टी गिनती शुरू
सीएम मनोहर लाल की जनसभाएं चुनावी अंदाज में आयोजित हुई। सीएम ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में 330 दिन रह गए हैं। अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हमने प्रदेश में साढे़ तीन साल और केंद्र में चार साल में व्यवस्था बदलने का काम किया है। प्रदेश में 24 हजार युवाओं को नौकरी दी है।