फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अपहरण के बाद शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास करने पर दो दोषी करार

अपहरण के बाद शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास करने पर दो दोषी करार

Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के बाद शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास करने पर दो दोषी करार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका का कार में अपहरण कर छेड़छाड़ करने के मामले में उकलाना के मालविंद्र उर्फ माली और कर्ण को दोषी करार दिया है। अदालत ने सच्चा खेड़ा के गोल्डी को बरी कर दिया। अदालत दोनों दोषियों को शनिवार को सजा सुनाएगी।

उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में 9 मार्च 2016 को केस दर्ज किया था। उकलाना एरिया की 20 साल की युवती ने घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी थी कि वह ओपन से बीकॉम की सेकेंड ईयर की छात्रा है और एक स्कूल में पढ़ाती है। वह स्कूल में गई थी और छुट्टी होने पर ढाई बजे लौट रही थी। रास्ते में उसे स्लेटी रंग की कार में उकलाना का कर्ण और एक अन्य युवक मिले। वे कार रोककर बोले, हमें तुमसे कोई जरूरी बात करनी है। गाड़ी में बैठो। वह गाड़ी में बैठ गई तो वे उसे खेतों के सुनसान रास्ते में ले गए और वहां दोनों लड़कों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। एक ने मोबाइल से फोटो खींच लिए। फिर वे उसे चौबीसी चौक पर छोड़कर फरार हो गए। शिक्षिका ने कहा था कि उसके बाद मैंने सच्चा खेड़ा निवासी दोस्त गोल्डी को फोन कर आपबीती बताई। वह कुछ देर बाद बाइक पर पहुंच गया। वह मेरी मर्जी से मुझे अपने घर ले गया। मैं रात को उसके घर में उसकी बहन के साथ रही। फिर मैं गोल्डी के साथ जींद पहुंच गई। उसके बाद गोल्डी का फोन लेकर परिचित भाटोल निवासी नितिन को कॉल कर बुलाया। नितिन कार में जींद पहुंच गया। फिर नितिन ने फोन कर शिक्षिका के परिजनों को मौके पर बुलाया था। परिजन वहां से शिक्षिका को साथ ले आए थे। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा था। उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास और छेड़छाड़ करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed