फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वार्ड 15 के लोगों ने महिलाओं व आम लोगों को साथ लेकर निगम में किया प्रदर्शन..---

वार्ड 15 के लोगों ने महिलाओं व आम लोगों को साथ लेकर निगम में किया प्रदर्शन..---

Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 15 के लोगों ने महिलाओं व आम लोगों को साथ लेकर निगम में किया प्रदर्शन..---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वार्डबंदी की आपत्ति दर्ज करवाने के आखिरी दिन वार्ड 15 के लोगों ने नगर निगम का मुख्य गेट तीन घंटे तक रोककर धरना दिया। जो अधिकारी कार्यालय से बाहर थे, वे बाहर और जो अंदर थे, वे अंदर ही रहने को मजबूर हुए। आम लोगों को बाहर आने-जाने दिया गया। वार्डबंदी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों ने मांग की है कि इसकी विजिलेंस जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को कमिश्नर आ जाएंगे। वार्ड के लोगों को साथ लेकर वे कमिश्नर का घेराव करेंगे। मौके पर राकेश पंडित, राजीव सरदाना, एडवोकेट रमेश यादव, मोहित, महिपाल शर्मा, मोहित कालड़ा, ओमप्रकाश, सुरेश शर्मा और महिलाएं मौजूद थीं।
लोगों का आरोप : बीआई और अधिकारियों ने लाखों कमाए
वार्ड 15 निवासी राकेेश पंडित ने कहा कि वार्डबंदी के मामले में बड़ा स्कैंडल है। अधिकारी सत्यापित नक्शा व वार्डबंदी का डाटा देने से इनकार कर रहे हैं। इसी से गुस्साए लोगों ने गेट रोक दिया। उन्होंने कहा कि हम कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। 25 जनवरी को लिखकर भी दिया गया, लेकिन अधिकारी कोई भी डॉक्यूमेंट दिखा नहीं रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि डॉक्यूमेंट देने में आखिर आपत्ति क्या है? अधिकारी ये डॉक्यूमेंट क्यों नहीं दे रहे, इसका कारण सीधे तौर पर बड़ी गड़बड़ से है।
विज्ञापन


दो बार चला जेसी से वार्ता का दौर, नहीं बनी बात
वार्डबंदी गलत होने की सूचना पर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गौतम सरदाना और न्यू राजगुरु मार्केट के प्रधान राजेंद्र चुटानी भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात की। हालांकि निगम प्रशासन ने मामला बढ़ता देख पुलिस बल को बुला लिया। पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने दो बार उनकी ज्वाइंट कमिश्नर से वार्ता करवाई, लेकिन दोनों वार्ता ही सिरे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्ताक्षर न करने पर बिगड़ी वार्ता
वार्ड के लोगों ने कहा कि आखिरी वार्ता के समय ज्वाइंट कमिश्नर ने उन्हें लिखित में आश्वासन दिया कि एक फरवरी को आपको जो भी डाटा चाहिए, मिल जाएगा। मगर अधिकारी ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए। वार्ड 15 निवासी राकेश पंडित ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर जयबीर यादव हस्ताक्षर करने ही वाले थे कि इसी दौरान कमिश्नर अशोक बंसल का फोन आ गया। उन्होंने लिखित में कोई भी आश्वासन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वार्ता विफल हो गई।


वार्डबंदी को दुरुस्त किया जाना चाहिए। वार्डबंदी नगर निगम की वोटर लिस्ट के अनुरूप होनी चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाना गलत है। आम जन इसके खिलाफ है।
-गौतम सरदाना, विधानसभा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed