फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विक्रम सिंहराण बने एनएसएयूआई के जिला अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष का एलान 19 को

विक्रम सिंहराण बने एनएसएयूआई के जिला अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष का एलान 19 को

Sun, 17 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
विक्रम सिंहराण बने एनएसएयूआई के जिला अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष का एलान 19 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एनएसएयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव के लिए
शनिवार को करीब चार साल बाद वोटिंग हुई। देर शाम जिला अध्यक्ष के रिजल्ट घोषित किए जिसमें हिसार में विक्रम सिंघराण को जिला अध्यक्ष घोषित किया। गौरव तंवर को भिवानी जिला अध्यक्ष घोषित किया।
जिला कांग्रेस भवन में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव पद का मतदान हुआ। हिसार के जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार विक्रम सिंहराण मैदान में थे। भिवानी जिलाध्यक्ष के लिए भी केवल एक प्रत्याशी गौरव तंवर मैदान में थे। हिसार जिलाध्यक्ष पद के 107 वोट में से 92 वोट विक्रम सिंहराण ने प्राप्त करके जीत दर्ज की। भिवानी जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गौरव तंवर ने 63 वोट मिले।
विज्ञापन

सुबह 10 से चार बजे तक हुआ मतदान
कांग्रेस भवन में सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शाम चार बजे तक मतदान चलता रहा। इसके बाद जिला अध्यक्ष के विजेताओं का एलान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव के पदों की मतपेटियों को पैक कर चंडीगढ़ भेज दिया गया है। इस दौरान विकास टाक, विवेक, मनोज टाक, शुल्यमान, सुुनील कुमार, रमन, राहुल फोगाट व अक्षर कुमार मुख्यरूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पुलिस सुरक्षा के बीच कराए चुनाव
कांग्रेस भवन के बाहर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ऑल इंडिया कांग्रेस चुनाव कमेटी की ओर से निर्वाचन अधिकारी चुनाव के लिए भेजे गए थे। मतदान के लिए जाने वाले सभी छात्रों के कॉलेज पहचान पत्र चेक किए गए जिसमें हर एक मतदाता के लिए तीन-तीन वोट थे। एक जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव तथा प्रदेश अध्यक्ष के वोट थे।
---------------------------------------
प्रदेश अध्यक्ष का एलान 19 को
प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए जिला से नवदीप दलाल, दिव्याशु बुद्घिराजा, नवीन यादव उम्मीदवार हैं। प्रदेश महासचिव के लिए विकास टांक, प्रदीप घनघस रोहतक, सुमित अहलावत उम्मीदवार हैं। प्रदेश महासचिव व अध्यक्ष पद के लिए कुछ जिलों में 17 व 18 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में इन पदों के विजेताओं का एलान किया जाएगा।

-----------
अशोक तंवर व दीपेंद्र हुड्डा गुट में चुनाव
कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने अपने कैंडीडेट मैदान में उतारे हैं।
अशोक तंवर के गुट से प्रदेश अध्यक्ष के लिए नवदीप दलाल मैदान में हैं। दीपेंद्र हुड्डा की ओर से दिव्यांशु बुद्घिराजा प्रत्याशी हैं। रणदीप सुरेजवाला की ओर से नवीन यादव को मैदान में उतारा गया है। प्रदेश महासचिव के लिए अशोक तंवर के गुट से विकास टांक को प्रत्याशी माना जा रहा है। दीपेंद्र हुड्डा गुट से प्रदीप घनघस तथा सुमित अहलावत मैदान में हैं। हालांकि सीधे तौर पर कांग्रेस का कोई सीनियर लीडर्स किसी को समर्थन का एलान नहीं कर सकता।

विक्रम सिंहराण बने एनएसएयूआई के जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed