{"_id":"65106851adf11cf896066bf6","slug":"30-students-of-the-state-including-two-nss-volunteers-will-get-15-days-training-in-cambridge-university-hisar-news-c-21-hsr1005-225216-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो एनएसएस स्वयंसेवकाें सहित प्रदेश के 30 विद्यार्थियों को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में मिलेगा 15 दिन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो एनएसएस स्वयंसेवकाें सहित प्रदेश के 30 विद्यार्थियों को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में मिलेगा 15 दिन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
हिसार। दो एनएसएस स्वयंसेवकाें सहित प्रदेश के 30 युवाओं को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में 15 दिन का प्रशिक्षण मिलेगा। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है। यह घोषणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने की। वह रविवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एनएसएस राज्यस्तरीय पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर रहे थे। समारोह में वर्ष 2020-21 व 2021-22 के बेस्ट एनएसएस प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर, प्रोग्राम ऑफिसर व स्वयंसेवकों को नकद पुरस्कार से किया गया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इन युवाओं का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके लिए एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। इसमें 4 से 5 विषय दिए जाएंगे, जिन पर 700 से 750 शब्दों में निबंध लिखना होगा। फिर इनका मूल्यांकन किया जाएगा। इस टेस्ट के आधार पर 30 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनमें से 2 एनएसएस स्वयंसेवक होंगे। इन्हें सरकार अपने खर्चे पर 15 दिन के लिए कैब्रिज विश्वविद्यालय भेजेगी।
राष्ट्रीय एकता शिविर की संख्या 10 की
इसके अलावा आनंद मोहन शरण ने कहा कि सत्र 2024-25 में 5 की जगह 10 सांस्कृतिक राष्ट्रीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही राज्य स्तर पर प्रति वर्ष अब 10 की बजाय 20 स्वयंसेवकों को बेस्ट स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जब वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन मांगे जाएंगे, उस समय से ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इन्हें किया सम्मानित
यूनिवर्सिटी एनएसएस प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर को 51 हजार रुपये का पुरस्कार
2020-21 : सीबीएलयू भिवानी के डॉ. सुरेश मलिक।
2021-22 : सीडीएलयू सिरसा की डॉ. आरती गौड़।
जिला एनएसएस प्रोग्राम को-आर्डिनेटर
2020-21 : फतेहाबाद का रोहताश।
2020-21 प्रोग्राम ऑफिसर को 31 हजार रुपये का पुरस्कार
डॉ. अशोक कुमार, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
सुनील कुमार, जीएसएसएस चंदाना, कैथल
डॉ. कर्मबीर, गवर्नमेंट कॉलेज दुबलधन, झज्जर
वर्ष 2021-22 के प्रोग्राम ऑफिसर
प्रवीन रानी, गवर्नमेंट महिला कॉलेज, हिसार
डॉ. जीनत मदान, एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट
नेहा गर्ग, आईजी गवर्नमेंट कॉलेज, टोहाना
वर्ष 2020-21 के श्रेष्ठ स्वयंसेवक को 21 हजार का पुरस्कार
अक्षय मेहता, एमपीएच यूनिवर्सिटी, करनाल
मनोज, सीसीएसएचएयू हिसार
नीतिश, जेसी बोस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी फरीदाबाद
अमित कुमार, जीजेयू हिसार
दीपक, डिपार्टमेंट ऑफ मैथ, केयूके
आशु, गवर्नमेंट काॅलेज बादली
रुमन, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत
संजना, वैश्य कॉलेज भिवानी
सपना, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़
वर्ष 2021-22 के स्वयंसेवक
रविकांत, आईआईएचएस, केयूके
योगेश, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी
यशपाल, सीसीएसएचएयू हिसार
जतिन, ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज रोहतक
सुनील कुमार, जीजेयू हिसार
कोमल सैनी, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी
श्रुति मोंगा, सीडीएलयू सिरसा
काजल कौशिक, हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत
सिमरन, यूटीडी केयूके
सुनीता, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद