{"_id":"643d9a63fbe6cc57080edb85","slug":"3-laptops-and-3-printers-recovered-from-the-accused-arrested-in-the-family-identity-card-case-hisar-news-c-21-hsr1005-109656-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपियों से 3 लैपटॉप व 3 प्रिंटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपियों से 3 लैपटॉप व 3 प्रिंटर बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार उकलाना क्षेत्र के 3 सीएससी संचालकों से रिमांड पर हुई पूछताछ के दौरान पुलिस ने 3 लैपटॉप व 3 प्रिंटर बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी इन उपकरणों का प्रयोग परिवार पहचान पत्र में संशोधन व प्रिंट निकालने के लिए करते थे।
परिवार पहचान पत्र में विभाजन करने समेत कई कार्य शासन स्तर से प्रतिबंधित हैं, लेकिन उकलाना, बरवाला, नारनौंद व पड़ोसी जिला फतेहाबाद से जुड़े सीएससी संचालकों का एक गैंग सारे प्रतिबंधित कार्य महज दो से तीन हजार रुपये लेकर कर रहा था। एडीसी की जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने सात संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न अभियोग में केस दर्ज कर रखा है। इसमें से तीन आरोपियों कुंदनपुरा निवासी अमित, प्रभुवाला निवासी सुनील और प्रदीप से पूछताछ चल रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए टीम छापा मार रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप और 3 प्रिंटर बरामद किए हैं। आरोपी फैमिली आईडी में परिवार के सदस्यों का व्यवसाय बदल देते थे। जैसे छात्र को बेरोजगार दिखा दिया, दुकानदार को मजदूर दिखा दिया। परिवार के सदस्य के मोबाइल नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर देते थे जिससे कि ओटीपी भी इनके पास ही आता था।