{"_id":"66d7b18c0d4a7507f90cc737","slug":"280-lakh-rupees-looted-after-attack-hisar-news-c-21-hsr1020-455968-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार सवार बदमाशों ने युवक पर हमला कर लूटे 2.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार सवार बदमाशों ने युवक पर हमला कर लूटे 2.80 लाख रुपये
Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गांव धिकताना के पास सोमवार रात करीब 11 बजे दो कारों में सवार बदमाशों ने किरमारा गांव के 30 वर्षीय सुनील पर हमला कर 2.80 लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने सुनील की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में सुनील के एक पैर की हड्डी टूट गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
ट्रैक्टर खरीदने के लिए रुपये लेकर आया था
निजी अस्पताल में उपचाराधीन किरमारा के सुनील कुमार ने बताया कि उसकी धान्सू गांव में वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार को एक परिचित के साथ सिरसा जिले में ट्रैक्टर खरीदने के लिए गया था। ट्रैक्टर खरीदने के लिए 2.80 लाख रुपये कार में रखे थे, लेकिन ट्रैक्टर पसंद नहीं आया। सोमवार रात करीब 10:45 बजे वह दुकान से घर जा रहा था। धिकताना गांव के पास पहुंचा तो अचानक दो कारें उसकी कार के आगे आकर रुकी। दोनों कारों से 6-7 युवक डंडे लेकर उतरे और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश उसकी कार में रखे 2.80 लाख रुपये लूटकर ले गए। हमले में उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया गया है।